Monsoon update: आठ राज्यों में आज भारी बारिश का आशंका, 24 घंटे का अलर्ट जारी

बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने आज गुजरात, ओडिशा, गोवा और उत्तराखंड समेत देश के 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है तो वहीं गुजरात में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने का अनुमान है। गुजरात इस वक्त भारी बारिश की चपेट में है, जिसके कारण यहां हालात बद से बदतर हो गए है, कई गांव तो जलमग्न हो गए हैं, लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।बारिश की वजह से यहां हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई है और वायुसेना को अलर्ट पर रखा गया है।

आठ राज्यों में आज भारी बारिश का आशंका, अलर्ट जारी

इसके अलावा उत्तराखंड, दक्षिण ओडिशा, गुजरात, कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय एवं दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और केरल भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु ओर कर्नाटक के उत्तरी आंतिरिक हिस्सों में अलग अलग स्थानों भारी बारिश का अनुमान है।

आठ राज्यों में आज भारी बारिश का आशंका, अलर्ट जारी

उत्तराखंड पहले ही बारिश की मार सह रहा है, सोमवार को चमोली में बादल फट जाने की वजह से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और आज भी ये राज्य अलर्ट पर है। बारिश और भूस्खलन की वजह से केदारनाथ हाईवे बंद कर दिया गया है विभाग ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका जताई है और लोगों को सचेत रहने को कहा गया है, हिमाचल प्रदेश में भी मानसून के सक्रिय होने के बाद पिछले चौबीस घंटों में भारी बारिश हुई। कांगडा तथा ऊना में भारी बारिश से आम जनजीवन पर असर पड़ा।

आठ राज्यों में आज भारी बारिश का आशंका, अलर्ट जारी

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+