Monsoon update: असम, मेघालय, गोवा में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
बेंगलुरु। आज एक बार फिर से असम, मेघालय, गोवा में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, विभाग ने यहां पर लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इससे पहले भी इन इलाकों में चेतावनी जारी की गई थी। वैसे आपको बता दें कि केरल में समय से पहले दस्तक देने वाले दक्षिण पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिसके कारण उत्तर के लोगों को अभी करना होगा। हालांकि मौसम विभाग ने अगले पांच-छह दिनों में मानसून के एकबार फिर से जोर पकड़ने की संभावना जताई है लेकिन बारिश के लिए अभी भी लोगों को करीब हफ्ते भर का इंतजार करना होगा।

उत्तर प्रदेश में भी मानसून पिछड़ गया है, मौसम विभाग ने दावा किया है कि 22 जून से मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद उत्तर भारत में भी जोरदार बारिश होगी। वैसे आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज आंधी-तूफान के साथ-साथ धूल भरी आंधी आने की आशंका है, मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वोत्तर में अलग-अलग जगहो पर बारिश और आंधी-तूफान आ सकते हैं।
मानसून का बेसब्री से इंतजार
उधर, मानसून उत्तरी छोर में मुंबई, ठाणे, अहमदनगर, बुल्धाना, अमरावती, गोंदिया, कटक, मिदनापुर आदि से होकर लगातार आगे बढ़ रहा है, इससे उत्तर भारतीय राज्यों यानी पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में समय पर पहुंच जाने के आसार बन गए हैं।
कुछ हिस्सों में तूफान आने की आशंका
बुधवार के मौसम बुलेटिन के मुताबिक उत्तर भारत में जहां पंजाब के कुछ हिस्सों में तूफान आने की आशंका है, वहीं दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि में धूल भरी आंधियों के साथ बिजली गिरने की संभावना बन रही है।

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं। ओडिशा और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में 23 से 24 जून तक अच्छी बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications