Monsoon update: आज कोंकण-गोवा में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

बेंगलुरु। मौसम विभाग के मुताबिक आज कोंकण- गोवा, अंडमान नि‍कोबार, उत्‍तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सब हिमालयन वेस्‍ट बंगाल, सि‍क्‍कि‍म, मध्‍य महाराष्‍ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारि‍श हो सकती है, इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है, इसके अलावा विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरि‍याणा, चंडीगढ़ और दि‍ल्‍ली व उत्‍तरी यूपी में आंधी और पानी की चेतावनी दी है।

आज कोंकण-गोवा में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे कोंकण- गोवा, अंडमान नि‍कोबार, पश्‍चि‍म बंगाल और सिक्‍कि‍म, मध्‍य महाराष्‍ट्र और केरल पर भारी हैं, यहां बिजली कड़कने और भारी बारिश की आशंका है इसलिए लोगों को यहां सचेत रहने की हिदायत दी गई है।

मानसून अब कमजोर पड़ गया है

आपको बता दें कि विभाग ने जानकारी दी है कि तय समय से पहले देश में एंट्री करने वाला मानसून अब कमजोर पड़ गया है, जिसकी वजह से अगले छह-सात दिन तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है फिलहाल अभी मॉनूसन (पश्चिम से पूर्व) ठाणे और मुंबई, अहमदनगर, बुलधाना, अमरावती, गोंडिया, तितलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोअलपारा और बागडोगरा तक पहुंचा है।

कर्नाटक के तटीय इलाके और केरल में भारी बारि‍श की चेतावनी

रविवार के मौसम बुलेटिन के मुताबिक अगले 24 घंटे में कर्नाटक के तटीय इलाके और केरल में भारी बारि‍श की चेतावनी दी गई है, इसके अलावा असम और मेघालय, पश्‍चि‍म बंगाल, सिक्‍कि‍म, कोंकण और गोवा व कर्नाटक के दक्षि‍णी इलाकों में भारी बारि‍श हो सकती है।

आज कोंकण-गोवा में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, मध्‍य प्रदेश और कोंकण व गोवा में कुछ इलाकों में भारी बारि‍श हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+