Monsoon update: आज भी असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

बेंगलुरु। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी उत्तर-पूर्व के राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के लिए अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे से बारिश ने मिजोरम ने काफी कहर बरसाया है, लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगह खेत भी पानी में डूब चुके हैं और बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में राज्य के लुंगलेई जिले में फंसे 150 परिवारों को अब तक सुरक्षित निकाला गया है।

आज भी असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

विभाग ने कहा कि आज कर्नाटक के तटीय इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून इस वक्त मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी ,गांगेय पश्चिम बंगाल ,असम और मेघालय के कुछ और हिस्सों में पहुंचा है, जिसकी वजह से यहां भारी बारिश के आसार है। तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और केरल में लोगों को चेतावनी दी है, इन राज्यों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जतायी गयी है।

आज भी असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

गुरुवार के मौसम बुलेटिन के मुताबिक दक्षिणपश्चिमी मानसून अगले 24 घंटे में केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र , सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

आज भी असम और मेघालय में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं। मानसून को केरल से दिल्ली पहुंचने में करीब-करीब एक महीने का वक्त लगता है। लेकिन हमेशा यह देखा गया है कि इस सफर में यह कुछ समय के लिए कमजोर पड़ जाता है। ऐसा मानसून को गति देने वाले दबाव क्षेत्र के नहीं बनने की वजह से होता है। मानसून में हुए इस विलंब का असर झारखंड, बिहार के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। लेकिन एक सप्ताह के बाद जैसे ही मानसून रफ्तार पकड़ेगा फिर से यह बाकी इलाकों को कवर कर लेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+