Monsoon update: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में आज भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

बेंगलुरु। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अपनी नार्मल रफ्तार से आगे बढ़ रहा है,जिसके मुताबिक उत्तर-पूर्व के राज्यों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश होने की आशंका है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा कि आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून इस वक्त मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गांगेय पश्चिम बंगाल ,असम और मेघालय के कुछ और हिस्सों में पहुंचा है, जिसकी वजह से यहां भारी बारिश के आसार है।

नागालैंड, त्रिपुरा और असम में आज भारी बारिश की आशंका

तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और केरल में लोगों को चेतावनी दी है, इन राज्यों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छिटपुट स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जतायी गयी है।

नागालैंड, त्रिपुरा और असम में आज भारी बारिश की आशंका

बुधवार के मौसम बुलेटिन के मुताबिक दक्षिणपश्चिमी मानसून अगले 24 घंटे में केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र , सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

नागालैंड, त्रिपुरा और असम में आज भारी बारिश की आशंका

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा तटीय बंगाल की उत्तर बंगाल की खाड़ी, दक्षिण महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तटीय केरल के कुछ हिस्सो में 35-45 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है जो 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+