Monsoon update: पश्चिमी तट पर हो सकती है भारी बारिश, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

बेंगलुरु। मौसम विभाग के मुताबिक आज तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, इसलिए विभाग ने मछुआरों को गहरे समु्द्र में नहीं जाने की सलाह दी है। आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक, गोवा मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश हुई है और ये दौर आज भी जारी रहेगा।

 Monsoon update: पश्चिमी तट पर हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के सोमवार के बुलेटिन के मुताबिक मुंबई में मानसून कमजोर हुआ है, इसलिए विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का जारी अलर्ट वापस ले लिया है। हालांकि दक्षिणी महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाके में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है और अगले 24 घंटों के दौरान यहां भारी बारिश हो सकती है।

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात अलर्ट पर

केंद्र सरकार ने भी इससे पहले देश के पश्चिमी तट पर स्थित पांच राज्यों - केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात को आगाह किया कि इस हफ्ते होने वाली भारी बारिश के कारण अचानक से बाढ़ आ सकती है,विभाग ने यह भी कहा है कि मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्से की तरफ मानसून के अगले 24 घंटों के दौरान तेजी से बढने की अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं।

 Monsoon update: पश्चिमी तट पर हो सकती है भारी बारिश

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

 Monsoon update: पश्चिमी तट पर हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। अगर आगे कोई व्यवधान नहीं आया, तो फिर 18 से 20 जून के बीच उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दाब बनने से पूर्वोत्तर में तेज बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान यह चक्रवात ले सकता है और इसके बांग्लादेश की ओर बढ़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+