राजस्थान के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना, प्रशासन अलर्ट
नई दिल्ली: देश के अधिकांश इलाकों में मॉनसून अब अपनी पूरानी रंगत में दिखाई दे रहा है। कुछ दिनों से हो रही बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत देने का काम किया है। गुरूवार को एक तरफ मॉनसून ने दिल्ली में दस्तक दी तो वहीं, देश के अन्य राज्यों में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में पूरे देश में मॉनसून पहुंच जाएगा। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में इसके सबसे अंत में 15 जुलाई तक पहुंचने के आसार हैं जबकि दिल्ली में मॉनसून की पहली बारिश ने लोगों के चेहरे खिला दिए हैं, जहां भीषण गर्मी से उन्हें राहत मिली है। गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मॉनसून अभी भी नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले दो या तीन दिनों में वेस्ट कोस्ट, नॉर्थवेस्ट और सेंट्रल इंडिया में भारी बारिश की उम्मीद है। गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों ,चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दे दी है जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अभी मॉनसून का पहुंचना बाकी है।

मॉनसून ने दी कई राज्यों में दस्तक, पढ़ें पल-पल की अपडेट












Click it and Unblock the Notifications