संसद का मानसून सत्र: चीन समेत कई मसलों पर हो सकता है हंगामा

नई दिल्ली। आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र सरकार के लिए काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष सत्र के दौरान गोरक्षकों से जुड़े घटनाक्रम, किसानों के प्रदर्शन, कश्मीर में तनाव, कुछ विपक्षी नेताओं के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई, सिक्किम सेक्टर में चीन के साथ जारी गतिरोध जैसे मुद्दे उठाएगा।

संसद का मानसून सत्र: चीन समेत कई मसलों पर हो सकता है हंगामा

हालांकि आज संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोनों सदनों के वर्तमान सदस्यों के निध न के कारण उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इससे पहले कांग्रेस रविवार (16 जुलाई) को ही कह चुकी है कि वो 'सरकार से चीन के साथ जारी सीमा विवाद, कश्मीर में तनावपूर्ण हालात और गो रक्षा के नाम पर भीड़ की ओर से की जा रही हिंसा के मुद्दों पर जवाब मांगेगी। '

कांग्रेस नेता ने कहा...

बता दें कि सत्र से पहले बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी चीन के साथ विवाद का मुद्दा सदन में उठाएगी। इस सर्वदलीय बैठक का तृणमूल कांग्रेस ने बहिष्कार किया। कश्मीर पर आजाद ने कहा कि सरकार कोई बातचीत नहीं कर रही है, वहां राजनीतिक घुटन का माहौल है।

आजाद ने पत्रकारों से कहा कि भीड़ की ओर से की जा रही हिंसा, किसानों की आत्महत्या के मद्देनजर कृषि संकट का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सदन कार्यवाही में दिक्कत पैदा करने के पक्ष में नहीं है लेकिन तमाम मसलों पर सरकार को भी आगे आकर चर्चा करानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+