3 अगस्त से शुरू होगा महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र

3 अगस्त से शुरू होगा महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र

मुंबई। कोरोनावायरस से सबसे अधिक महाराष्‍ट्र राज्य प्रभावित हैं। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हैं। महाराष्‍ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्‍ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं।

cm
महाराष्‍ट्र सरकार ने विधानमंडल सत्र को कोरोना के कहर के चलते आगे बढ़ा दिया हैं। अब महाराष्‍ट्र सरकार ने महाराष्‍ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त तक टाल दिया हैं। महाराष्‍ट्र विधानसभा का यह मानसून सत्र पहले 22 जून से शुरू होना था। लेकिन सरकार की ओर से मंगलवार को बताया गया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सत्र को टालने का फैसला किया गया है। सत्र मुंबई में होगा और यह चार से पांच दिन का होगा। उन्होंने बताया कि मामले पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई थी। इसके बाद आज दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में बुधवार को इस पर अंतिम फैसला लिया गया। महाराष्ट्र सूचना केंद्र ने बताया कि ये फैसला कोरोना महामारी के राज्य में बढ़ते प्रकोप के चलते लिया गया हैं।
corona

बता दें पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है,वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 72 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 35 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है, तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 1,29,917 एक्टिव मामले हैं, जबकि 1,29,215 लोगों ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद भारत में संक्रमितों की संख्या 2.67 लाख के पार पहुंच चुकी है।

पिछले दो हफ्ते में भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुना इजाफा हुआ है अगर पिछले दो सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो पाएंगे कि कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष-5 देशों में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन में घटते संक्रमण के मुकाबले भारत और ब्राजील में इसकी गति बहुत तेज रही है, सबसे ज्यादा चिंता इंडिया की है, जहां दो सप्ताह पहले ब्राजील से पीछे रहने के बाद इस सप्ताह नए संक्रमण की दर उससे भी आगे निकल गई है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+