राज्यसभा में नारेबाजी और आसन की तरफ पेपर उछालने पर AAP सांसद संजय सिंह सस्पेंड

नई दिल्ली, 27 जुलाई: संसद का मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। विपक्षी के लोग संसद में जमकर हंगामा कर रहे हैं। महंगाई और हाल ही रोजमर्रा की चीजों पर लागू की जीएसटी के विरोध में सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यसभा और लोकसभा में मोर्चा खोला हुआ है। इस बीच मंगलवार को जहां 19 सांसदों को इस हफ्ते की राज्यसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था। वहीं अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ भी उपसभापति राज्यसभा ने बड़ा एक्शन लिया है। आप संसद को भी राज्यसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है।

Recommended Video

    AAP MP Sanjay Singh को Rajya Sabha से किया गया Suspend | Breaking News | वनइंडिया हिंदी | *News
    AAP MP Sanjay Singh

    राज्यसभा के उपसभापति ने आप सांसद संजय सिंह को नारे लगाने, कागज फाड़ने और मंगलवार को आसन की ओर फेंकने के लिए चालू हफ्ते की बाकी की सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया हैं, जिसके बाद संजय सिंह राज्यसभा के 20वें सांसद हैं, जिन्हें कार्यवाही बाधित करने के लिए सस्पेंड किया गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने आप नेता के निलंबन की घोषणा करते हुए कहा कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही बाधित करने और कागज फेंकने के लिए संजय सिंह को इस सप्ताह के बाकी की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए सदन से निलंबित किया जा रहा है।

    वहीं अपने ऊपर हुई कार्रवाई के खिलाफ आप सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे भले ही मोदी जी ने सस्पेंड कर दिया, मगर गुजरात में जहरीली शराब से हुई 55 मौतों का जवाब मांगता रहूंगा, लड़ता रहूंगा। अभी मैं सदन में ही हूं।"

    इससे पहले आप सांसदों ने गुजरात में नकली शराब से हुई मौत के मामले पर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी। सांसद संजय सिंह का निलंबन संसदीय मामलों के कनिष्ठ मंत्री वी. मुरलीधरन द्वारा "कदाचार" और "सदन और पीठ के अधिकार की पूर्ण अवहेलना" के लिए एक प्रस्ताव के बाद किया गया था।

    इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा कर रहे 19 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद सस्पेंड हुए सांसदों ने संसद परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन 19 सासंदों में सात टीएमसी, छह सांसद द्रमुक, तीन टीआरएस, दो सीपीएम और एक भाकपा से हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+