Monsoon Update 2021: जानिए 'मानसून एक्सप्रेस' कब पहुंचेगी केरल, क्या कहता है IMD

नई दिल्ली, 30 मई। रविवार को भारतीय मौसम विभाग ने 'मानसून' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उसने कहा है कि 'साउथ-वेस्ट मानसून 3 जून को केरल पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून से धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, इसलिए केरल में मानसून की शुरुआत 3 जून से हो सकती है, लेकिन इससे पहले केरल में प्री-मानसून प्रक्रिया देखने को मिलेगी।' मालूम हो कि इससे पहले IMD ने कहा था कि साइक्लोन 'यास' की वजह से 'मानसून' वक्त से पहले आ सकता है और उसने 31 मई को इसके केरल पहुंचने की संभावना जताई थी।

 3 जून को 'मानसून एक्सप्रेस' केरल पहुंचेगी

3 जून को 'मानसून एक्सप्रेस' केरल पहुंचेगी

मौसम विभाग ने कहा था कि 'मानसून' की स्पीड में तेजी देखी गई है और ये मालदीव-कोमोरिन में कुछ आगे बढ़ा है, जिसे देखने के बाद लगता है कि ये 31 मई तक केरल तक पहुंच सकता है लेकिन अब वो कह रहा है कि 3 जून को 'मानसून एक्सप्रेस' केरल पहुंचेगी। फिलहाल केरल में अभी से ही कहीं-कहीं पर 'प्री-मानसून' प्रक्रिया प्रारंभ भी हो गई है, यहां कई जगहों पर बारिश हो रही है। एर्नाकुलम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, पठानमथिट्टा में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

'मानसून' के चारों महीने पूरी तरह से वर्षा वाले रहेंगे

'मानसून' के चारों महीने पूरी तरह से वर्षा वाले रहेंगे

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि 'मानसून' के चारों महीने पूरी तरह से वर्षा वाले रहेंगे और इस दौरान अच्छी से बहुत अच्छी बारिश देश के हर प्रदेश में देखने को मिलेगी। 'मानसून' तय समय पर आएगा और तय समय पर ही इसकी विदाई भी होगी। आईएमडी के हिसाब से इस बार 'साउथ-वेस्टर्न मानसून' देश में 98 फीसदी बारिश कराएगा, हालांकि इस बार पिछले साल की तुलना में नार्थ-ईस्ट में बारिश थोड़ी कम हो सकती है लेकिन फिर भी यहां सामान्य वर्षा ही होगी।

'मानसून' केरल पहुंच चुका है: स्काईमेट

'मानसून' केरल पहुंच चुका है: स्काईमेट

लेकिन मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने रविवार को बताया कि 'मानसून' केरल पहुंच चुका है। आम तौर पर ये 1 जून को केरल पहुंचता है। लेकिन, इस बार ये 2 दिन पहले ही आ गया है। इससे पहले भी उसने कहा था कि लगातार तीसरे साल देश में 'मानसून' अच्छा ही रहने वाला है। जून-सितंबर के बीच अच्छी बारिश होगी। इस साल हेल्दी 'मानसून' रहेगा और अनुमान के मुताबिक इस साल देश में 103 फीसदी बारिश होने के आसार है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-पानी के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बारिश होने की आशंका है। इसी के साथ ही बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज वर्षा के आसार हैं तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जबकि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 3 दिन बारिश का अनुमान है इसलिए मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+