सोनिया की इफ्तार पर बारिश का खतरा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से सोमवार को राजधानी में आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टी बारिश के कारण धुल तो नहीं जाएगी? राजधानी में लगातार बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि बारिश का ये दौर अभी कुछ दिनों तक और जारी रहेगा। कभी तेज-कभी धीरे बारिश होती रहेगी।
किरकिरा हो जाएगा मजा
अगर 13 जुलाई को भी राजधानी में बारिश हुई तो इफ्तार का आयोजन किरकिरा हो सकता है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों में इफ्तार का आयोजन किसी और जगह भी किया जा सकता है। जैसे कि अशोक होटल या नेशनल स्पोर्ट्स क्लब में। इन दोनों में बड़े हॉल हैं। अशोक होटल सरकारी है और नेशनल स्पोर्ट्स क्लब के चीफ दिल्ली कांग्रेस के नेता सुभाष चोपड़ा हैं।
कांग्रेस की इस हाई-प्रोफाइल इफ्तार पार्टी के आयोजन को सोनिया गांधी के खासमखास अहमद पटेल देख रहे हैं। उन्हें इस बाबत दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेता जैसे राज कुमार चौहान तथा अजय माकन सहयोग कर रहे हैं। इनकी दिल्ली में तगड़ी पकड़ है। भले ही ये बीता विधानसभा चुनाव हार गए हों।
मुसलमानों का रहनुमा
माना जा रहा है कि सोनिया की इफ्तार पार्टी में तमाम दलों के नेता शामिल होंगे। इसका आयोजन करके कांग्रेस अपने को मुसलमानों के प्रवक्ता के रूप में भी फिर से स्थापित करना चाहती है।
हालांकि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तो सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे, पर उनकी पार्टी के कुछ नेता इसमें शिरकत कर सकते हैं। बता दें कि लालू खुद पटना में 13 जुलाई को एक इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications