Red Alert: दिल्ली में मानसून लेट लेकिन इन 6 राज्यों में 5 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका
नई दिल्ली, 29 जून। गर्मी और उमस झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए दुखी होने की खबर है क्योंकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक दिल्ली में मानसून आने की कोई संभावना नहीं है। विभाग ने कहा है कि उसकी पूरी नजर साउथ-वेस्ट मानसून की गति पर है लेकिन जिस तरह से वो अब आगे बढ़ रहा है, उसके हिसाब लगता नहीं है कि अगले 5 दिनों तक मानसून की बारिश दिल्ली में होगी। हालांकि IMD ये जरूर कहा कि दिल्लीवासियों को उमस से राहत जरूर मिलेगी क्योंकि पश्चिमी हवाओं के कारण नमी, उमस और आद्रता में यहां थोड़ी कमी आएगी।
Recommended Video

'हमें कमजोर मानसून का सामना करना पड़ रह '
यही नहीं आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि भले ही हमें कमजोर मानसून का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हमें 5 जुलाई तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में बारिश देखने को मिलेगी, हो सकता है कि कहीं-कहीं भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालत देखने को मिले। इसलिए मौसम विभाग ने इन राज्यों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

छह राज्यों में 5 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

उत्तराखंड-हिमाचल में तेज बारिश के आसार
तो वहीं उत्तराखंड-हिमाचल में तेज बारिश के आसार हैं, हालांकि उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है लेकिन फिर भी आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार नजर आ रहे हैं।

हल्की से मध्यम बारिश
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब-हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जबकि जींद, गोहाना, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, महेंद्रगढ़, और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह के आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications