समय से 17 दिन पहले मानसून ने कवर किया पूरा देश, हर जगह झमाझम बारिश
नई

मानसून पूरे देश में 1 जुलाई तक आ जाता है
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान में स्थित श्रीगंगानगर देश के सबसे अंतिम हिस्सा है जहां पर सबसे अंत में पहुंचता है। आमतौर पर इस जगह मॉनसून 15 जुलाई को पहुंचता है। एडिशनल डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने बताया, कि मानसून पूरे देश में 1 जुलाई तक आ जाता है, लेकिन पश्चिम राजस्थान का यह हिस्सा बच जाता है।

केरल में मानसून 29 मई को पहुंचा
चार महीनों की समयाविधि वाला बरसात का मौसम आम तौर पर 1 जुलाई से शुरू होता है और 30 सितंबर तक चलता है। इस साल केरल में मानसून 29 मई को पहुंच गया था, जबकि आम तौर पर यहां 1 जून को मानसून आता है। जून के मध्य तक यह पूरे पश्चिमी तट तक पहुंच गया था।

पूरे देश में अगले दो से तीन दिन में मानसून पहुंच सकता है
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो रहा है। मानसून के लिए उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों में बेहतर स्थितियां बन रही हैं जिसके कारण गुजरात, राजस्थान समेत पूरे देश में अगले दो से तीन दिन में मानसून पहुंच सकता है। इस वर्ष तीन दिन पहले 28 जून को ही मानसून केरल पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications