असम और मिजोरम में मानसून का कहर, 10 की मौत, कई लापता

पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून का कहर जारी है। मिजोरम और असम के इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति भयावह हो चुकी है। घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और 10 लोगों के मरने की खबर है।

आईजोल/गुवाहाटी। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में मॉनसून कहर बनकर आया। मंगलवार को मिजोरम के दक्षिणी हिस्से के लुंगेली जिले के गांव के कई घर बाढ़ के पानी में बह गए जिसमें कम से कम दस लोगों की मौत होने की खबर है जबकि कई गायब बताए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। असम में भी भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति है।

असम और मिजोरम में मॉनसून का कहर, 10 की मौत, कई लापता

मिजोरम में सोमवार से ही मॉनसून की भारी बारिश हुई जिसकी वजह से इस पहाड़ी क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ आ गई।

असम और मिजोरम में मॉनसून का कहर, 10 की मौत, कई लापता

अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ और भूस्खलन से लगभग 350 घरों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 10 मौतों की पुष्टि की गई है। मरनेवालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

असम और मिजोरम में मॉनसून का कहर, 10 की मौत, कई लापता

भारी बारिश से आई बाढ़ से राजधानी आईजोल भी बुरी तरह प्रभावित है। घरों से परिवारों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। आईजोल के कई इलाकों में सड़कें और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

असम और मिजोरम में मॉनसून का कहर, 10 की मौत, कई लापता

असम में गुवाहाटी के आवासीय इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ की स्थिति है।

असम और मिजोरम में मॉनसून का कहर, 10 की मौत, कई लापता

हालत इतनी खराब है कि बुधवार को गुवाहाटी में सभी स्कूल, कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा की गई है।

असम में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों समेत अन्य को इमरजेंसी की हालत के लिए तैयार रहने को कहा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+