मुंबई पहुंचा मानसून, पहले दिन लगा सड़कों पर भारी जाम
मुंबई। मुंबई में मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है, लेकिन शनिवार शाम को हुई मुसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की वजह से भयंकर ट्राफिक जमा लग गया है। बारिश की वजह से मुंबई में तापमान में जरूर गिरावट आई है, लेकिन सड़कों पर गाड़ियां रैंगती हुई नजर आ रही है। खासकर, ऑफिस से निकलने के वक्त तेज बारिश के वजह से लोग कई घंटों तक सड़कों पर फंसे हुए हैं।

मुंबई में मानसून की पहली बारिश ने ना सिर्फ सड़कों पर जाम लगा दिया है, बल्कि शहर की लाइफ लाइन लॉकल ट्रेन भी कई जगहों पर रुक गई है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ तूफान आने की भी भविष्यवाणी की गई है। वहीं, मॉनसून की पहली बारिश के बाद लोग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहे हैं।
मानसून ने मंगलवार को केरला में दस्तक दी थी। वहीं, देशभर में बीते कुछ दिनों में उत्तर-भारत समेत देश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आई है। वहीं, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है।












Click it and Unblock the Notifications