Monkeypox : दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस, सभी राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली, 27 जुलाई: भारत में मंकीपॉक्स की बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में एक और संदिग्ध केस मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में मंगलवार को मंकीपॉक्स के लक्षण वाले एक और संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। यह मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार और त्वचा पर दानों के लक्षण के साथ आया था। मरीज को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

monkeypox case another suspect admitted delhi hospital

Recommended Video

      Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मिला Monkeypox का संदिग्ध केस | वनइंडिया हिंदी | *News

      मुंबई और पेरिस की यात्रा करके लौटा है मरीज

      बताया गया कि संदिग्ध मरीज गाजियाबाद से तेज बुखार और शरीर पर दाने की समस्या लेकर आया था। डॉक्टरों की टीम मरीज की निगरानी कर रही है। बुधवार को उसका सैंपल जांच के लिए पुणे के लैब में भेजा जा सकता है। बतााया जा रहा है कि संदिग्ध मरीज 20 दिन पहले मुंबई की यात्रा करके लौटा है। इससे दो महीने पहले वह फ्रांस की राजधानी पेरिस गया था।

      मंकीपॉक्‍स का प्रकोप 'आंखें खोलने वाला'

      विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) की मुख्‍य वैज्ञानिक सौम्‍या स्‍वामीनाथन ने मंकीपॉक्‍स के प्रकोप को 'आंखें खोलने वाला' बताया है। 'एनडीटीवी' को दिए एक इंटरव्‍यू में सौम्‍या स्‍वामीनाथन ने बताया कि 1979-80 से स्‍मालपॉक्‍स वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम को रोक दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि मंकीपॉक्‍स का प्रकोप हमारे लिए "नींद से जगाने वाला" रहा है, क्‍योंकि हमें हर समय घातक प्रकोप से बचाव के लिए खुद को तैयार रखने की जरूरत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+