देश मंकीपॉक्स से लड़ने के लिए तैयार, पहले ही देशभर में 15 लैब को किया गया है तैयार: ICMR
नई दिल्ली, 15 जुलाई। कोरोना वायरस के बाद दुनिया पर मंकीपॉक्स संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। भारत में भी मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल में आया है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने हाई लेवल टीम को यहां भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार यूएई से लौटा एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। वह मंगलवार को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचा था।

देश में पहला मामला सामने आने के बाद आईसीएमआर ने भी इसको लेकर तैयारी की जानकारी दी है। आईसीएमआर की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि मंकीपॉक्स से लड़ने के लिए देश की तैयारी है। इसकी पहचान के लिए देशभर में 15 वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरीज को तैयार किया गया है। इन लैब को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह पूरे देश को कवर कर सकती हैं, इस तरह की लोकेशन में इन्हें रखा गया है ताकि पूरे देश में इस संक्रमण की जांच के लिए यहां पहुंचा जा सके। लैब के लोगों को पहले ही आईसीएमआर-एनआईवी, पुणे में ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
Recommended Video
गौर करने वाली बात है कि केंद्र सरकार ने नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की टीम को केरल भेजा है। केरल राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, मरीज स्थिर है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स का एक पॉजिटिव केस सामने आया है। वह यूएई से यात्रा करके वापस लौटा है। वह 12 जुलाई को केरल पहुंचा है। वह तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पहुंचा था और सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं, जरूरी गाइडलाइन भी जारी की गई है। डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications