Video: जब छिपकली ने तेंदुए पर पूंछ से कर दी तमाचों की बौछार, देखिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। जंगल में आपको कई ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जिसे आप कभी भूल नहीं पाते हैं। जंगल का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जोकि वर्ष 2018 का है। वीडियो में तेंदुए के बच्चे और मॉनिटर छिपकली के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने 5 जनवरी को साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ किस तरह से छिपकली को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन छिपकली अपनी पूंछ से लगातार तेंदुए पर हमला करती है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो जाम्बिया के कैंगयू सफारी लॉज शूट किया गया है।

jungle

दरअसल तेंदुआ छिपकली को काफी देर तक देखता है और उसे पंजे से पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन छिपकली अपनी पूंछ से लगातार तेंदुए पर हमला करती है। लेकिन तमाम छिपकली की तमाम कोशिशों के बाद भी तेंदुआ आखिरकार अपने मुंह से छिपकली को पकड़ लेता है और उसे जंगल में लेकर चला जाता है। अर्थ टच की खबर के अनुसार छिपकली खुद को पानी में काफी सुरक्षित महसूस कती है क्योंकि वह पानी में काफी तेज भाग सकती है। लेकिन दुर्भाग्यवश जहां पर तेंदुए ने उसपर हमला किया वहां पर करीब में पानी नहीं था, जिसकी वजह से तेंदुआ छिपकली को उसकी गर्दन से पकड़कर जंगल में लेकर चला जाता है।

इस वीडियो को अभी तक 31 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। डेली मेल के अनुसार वीडियो को कोस्टा फ्रैंजसाइड्स ने शूट किया है। छिपकली को जब इस बात का अंदाजा लगता है कि वह मुसीबत में है तो वह अपनी पूंछ को तेजी से हिलाना शुरू कर देती है और तेंदुए पर लगातार हमला करती है। बता दें कि छिपकली की पूंछ बहुत ताकतवर होती है। शुरुआत में छिपकली की पूंछ से तेंदुआ दूर तो हो जाता है लेकिन आखिर में तेंदुए ने छिपकली की गर्दन पकड़ ली और उसे जंगल में ले गया। कोस्टा ने कहा कि मुझे यकीन है छिपकली बच नहीं पाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+