माला बेचने वाली मोनालिसा का सफर: महाकुंभ से फिल्मों तक, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लीड रोल का ऑफर

Monalisa Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा, जो अपनी खूबसूरती और सरलता के कारण अचानक सुर्खियों में आ गई थी, अब फिल्मों में काम करने जा रही है। महाकुंभ में अपने कारण बढ़ते व्यवधान और परिवार की सुरक्षा की चिंता के चलते मोनालिसा ने कुंभ को अलविदा कहकर मध्य प्रदेश के महेश्वर स्थित अपने घर लौटने का फैसला किया।

मोनालिसा ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए मुझे इंदौर वापस लौटना पड़ा। हो सकता है कि अगले साही स्नान तक महाकुंभ में दोबारा मिलें।" उसने अपने फॉलोअर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह उसके लिए बहुत मायने रखता है, लेकिन परिवार की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Monalisa Mahakumbh 2025: महाकुंभ छोड़कर गई वायरल गर्ल मोनालिसा का नया VIDEO आया सामने

Monalisa The Diary of Manipur

फिल्मों में काम का मौका

प्रयागराज की लाइमलाइट से दूर, मोनालिसा को अब मुंबई में फिल्मकार सनोज मिश्रा की आगामी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लीड रोल निभाने का मौका मिला है। इसमें वह रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका में नजर आएंगी। शूटिंग से पहले तीन महीने तक मुंबई में उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर भावुक संदेश

मोनालिसा ने महेश्वर स्थित अपने घर से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं एक साधारण लड़की हूं। आपने जो सम्मान दिया, उसे कभी नहीं भूलूंगी।"

स्वास्थ्य और सुरक्षा बनी चिंता का विषय

बीजेपी नेता विनोद चौहान ने बताया कि मोनालिसा अचानक मिली लोकप्रियता से परेशान हो गई थी, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरी जांच के बाद दवाइयां दी गई हैं। विनोद चौहान ने बताया कि भीड़ और मीडिया के कारण उसे कुछ समय के लिए घर में रहना पड़ा।

फिल्म ऑफर के चलते अन्य प्रस्तावों को ठुकराया

मोनालिसा को एक हेयर ऑयल कंपनी से विज्ञापन का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने फिल्म की वजह से इसे ठुकरा दिया। मोनालिसा के चचेरे भाई जय भोसले ने बताया कि उनके माता-पिता मालाएं बेचने के लिए दूर-दूर जाते थे। ऐसे में मोनालिसा को अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल करनी पड़ती थी, जिससे वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। यह बात उसे आज भी खलती है।

क्या मोनालिसा लौटेंगी महाकुंभ?

मोनालिसा ने अपने संदेश में कहा है कि वह अगली बार प्रयागराज महाकुंभ के साही स्नान में शामिल हो सकती हैं। फिलहाल, वह अपनी नई जिम्मेदारियों और जीवन में आए बदलावों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। मोनालिसा ने बताया कि प्रसिद्धि के साथ आई परेशानियों ने उनके लिए हालात मुश्किल बना दिए। उनकी एक सोशल मीडिया आईडी भी हैक हो गई है, जिसे कोई और हैंडल कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+