ठंडी जगहों पर भी गंजी में शूट करते थे आमिर खान: मोना सिंह ने बताई 'लाल सिंह चड्ढा' की मजेदार बातें

नई दिल्ली। Mona Singh Exclusive Interview: अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) को बॉलीवुड का 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। आमिर खान की फिल्में अक्सर वास्तविक जीवन पर आधारित होती हैं और वह अपनी फिल्मी से समाज को मैसेज देने के भी कोशिश करते हैं। आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chadha) को फाइनल टच देने में जुटे हुए हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर और टीवी जगत से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं फेमस एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) भी नजर आने वाली हैं।

'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी मोना सिंह

'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी मोना सिंह

हाल ही में टाइम्स नाउ न्यूज को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मोना सिंह ने आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के कुछ अनुभव साझा किए हैं। मोना ने आमिर खान की तारीफों के पुल बांधे हैं, उन्होंन अफसोस जताया है कि इतने बड़े एक्टर के साथ आज तक उन्हें सिर्फ दो बार काम करने का मौका मिला है। आपको बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' से पहले मोना सिंह ने आमिर खान के साथ उनकी सुपरहिट फिल्म 'थ्री ईडियट्स' (3 idiots) में काम किया था।

मोना सिंह ने बताया कैसा था आमिर संग काम करने का अनुभव

मोना सिंह ने बताया कैसा था आमिर संग काम करने का अनुभव

बातचीत के दौरान मोना सिंह ने 'लाल सिंह चड्ढा' में अपने किरदार को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने शूटिंग के दौरान आमिर खान के साथ काम करने के अपने अनुभव का साझा किया है। मोना बताती हैं कि आमिर खान अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए पूरी जी-जान से मेहनत करते हैं। जब लाला सिंह चड्ढा से उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने कहा, 'मैं भूमिका के बारे में बात नहीं कर सकती, लेकिन मैं निश्चित रूप से आपको बता सकती हूं कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका हिस्सा बनने पर मुझे बहुत गर्व है।'

17 साल के करियर में दूसरी बार आमिर संग किया काम

17 साल के करियर में दूसरी बार आमिर संग किया काम

मोना ने आगे कहा, 'मैं सौभाग्यशाली हूं कि 17 साल के मेरे करियर में आमिर सर के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है और ऐसा बहुत कम ही होता है।' मोना सिंह ने आमिर खान की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'आमिर से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं, वह पूर्णतावादी हैं। आमिर सर जिस तरह से काम करते हैं और सेट पर उनकी मेहनत अविश्वसनीय है। काम के प्रति उनका जुनून और रवैया हर किसी में नहीं होता। मैंने उन्हें कभी थका हुआ नहीं देखा।'

बेहद ठंड में गंजी पहनकर शूटिंग करते थे आमिर

बेहद ठंड में गंजी पहनकर शूटिंग करते थे आमिर

मोना बताती हैं, 'शूटिंग के दौरान मैंने कभी उन्हें शिकायत करते नहीं देखा, हमने उन परिस्थितियों में शूटिंग की है जहां बेहद ठंड थी। लेकिन वहां भी आमिर ने सिर्फ गंजी पहनकर शूटिंग की है। मैंने उन्हें कभी यह कहते हुए नहीं सुना कि अरे बहुत ठंड है यार, शूट नहीं होगी।' आमिर खान और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ फिल्म में काम करने अनुभव को लेकर मोना ने कहा, 'आप जानते ही हैं कि ऐसे अभिनेताओं के साथ काम करना एक शानदार अनुभव है। मुझे यकीन है कि लोग 'लाल सिंह चड्ढा' को देखेंगे और खूब पसंद करेंगे। यह एक कॉम्बो फिल्म है जिसे लोग 3 इडियट्स के बाद फिर से बड़े पर्दे पर देखेंगे। फिल्म में करीना और आमिर सर के साथ मैं काम कर रही हूं। यह एक खूबसूरत अनुभव था जो मेरे पास हमेशा रहेगा।'

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ 3 इडियट्स में काम करने के एक दशक बाद अभिनेत्री मोना सिंह 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। आमिर खान की यह फिल्म 1994 में आई हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म इस क्रिसमस को रिलीज करने वाली थी, लेकिन अब इसे 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज किया जाना है। फिल्म की रिलीज में लगभग एक साल बाकी है, लेकिन आमिर की फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली घराना के संगीतकार उस्ताद इकबाल अहमद खान का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+