'मोल्लकी' सीरियल के दो मेन किरदार कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही आइसोलेट

मुंबई: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर से बढ़ रही है। आम आदमी के साथ बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। अब खबर आ रही है कि कलर्स चैनल के मोल्लकी सीरियल के मुख्य कलाकार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जब उनके टेस्ट किए गए थे, तो उनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे। फिलहाल दोनों को घर पर आइसोलेट कर दिया गया है।

कोरोना

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मोल्लकी सीरियल में एक दिलचस्प ट्रैक आने वाला था, इस बीच दोनों प्रमुख स्टार पॉजिटिव आ गए। जिस वजह से उसे टाल दिया गया है। वहीं दूसरी ओर टीम अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े ट्रैक को दिखाने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल शो में ये दिखाया गया कि कैसे पूर्वी प्रियल किडनैप होती है। अब दोनों स्टार्स के सही होने के बाद ही कुछ नया देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड के दो बड़े स्टार भी पॉजिटिव
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को आमिर खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनको घर पर ही आइसोलेट किया गया है। उनके बाद शुक्रवार को आर माधवन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि फरहान को तो रैंचो को फॉलो करना ही होगा और वायरस हमेशा से हमारे पीछे रहा है, लेकिन इस बार उसने हमें पकड़ लिया। हालांकि, सब ठीक है और जल्द ही कोरोना भी ठीक हो जाएगा। वैसे ये एक ऐसी जगह है, जहां हम राजू को नहीं चाहते हैं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मेरी तबीयत में सुधार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+