Mohana Singh: फाइटर जेट Tejas उड़ाने वालीं पहली महिला पायलट की पूरी कहानी, 33 की उम्र तक इसलिए नहीं बनीं मां
Mohana Singh Tejas Pilot: भारतीय वायुसेना में अभी लड़ाकू विमान (Fighter Jet) उड़ाने वालीं महज 20 महिला पायलट हैं। उन्हीं में से एक हैं मोहना सिंह जीतरवाल, जिन पर पूरे देश को गर्व है। IAF की स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह (33) फाइटर जेट LCA तेजस उड़ाने वाली महिला पायलट हैं।
मोहना सिंह के लिए भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट बनना कितना मुश्किल रहा? मोहना सिंह की शादी किससे हुई है? मोहना सिंह तेजस के अलावा अब तक कौन-कौनसे लड़ाकू विमान उड़ा चुकी हैं? Mahila Diwas 2025 के मौके पर वनइंडिया हिंदी से बातचीत में इन सारे सवालों के जवाब नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनीं मोहना सिंह के पिता प्रताप सिंह जीतरवाल ने दिए हैं।

Mohana Singh Biography: मोहना सिंह का जन्म, गांव व परिवार
जन्म-22 जनवरी 1992
गांव-जीतरवालों की ढाणी, गांव पापड़ा, झुंझुनूं राजस्थान
पिता-प्रताप सिंह जीतरवाल, भारतीय वायुसेना से मास्टर वारंट अफसर पद से रिटायर
माता-मंजू सिंह, एयरफोर्स के स्कूल से VRS
बहन-नंदीनी सिंह, पुणे की कंपनी में मैनेजर
शादी-14 नवंबर 2021
पति-मोहित सिंह, बिजनेसमैन दिल्ली
नाना- श्रीकिशन, पूर्व कॉमर्शियल फ्लाइट पायलट
दादा-लांस नायक लादूराम, 1948 की लड़ाई में शहीद
Mohana Singh Family: मोहना सिंह परिवार से सेना में तीसरी पीढ़ी
वनइंडिया हिंदी टीम से बातचीत में प्रताप सिंह 'मैंने भारतीय वायुसेना में 37 साल सेवाएं दीं। 31 मई 2021 को दिल्ली से रिटायर हो गया। मुझसे पहले पिता भारतीय सेना में रहे और अब परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में मोहना सिंह। बेटी को पढ़ने-लिखने और आगे बढ़ने की खुली छूट दी। नतीजा आज वो भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस उड़ाती हैं। गर्व की है कि बेटी मोहना सिंह ने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बतौर करियर सेना को चुना।'

Mohana Singh Education: मोहना सिंह के आते थे 80-85 फीसदी मार्क्स
पिता कहते हैं कि स्कूल टाइम में बेटी मोहना सिंह कोई बहुत होशियार स्टूटेंड नहीं थी कि वह क्लास में प्रथम स्थान लाती हो। मोहना सिंह एवरेज स्टूडेंट रहीं और स्कूल में उसके 80 से 85 फीसदी मार्क्स आया करते थे।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक निजी कंपनी में छह माह काम किया। इस दौरान वह भारतीय वायुसेना में जाने के लिए लगातार एग्जाम देती रही। भारतीय वायुसेना में चयन होने के बाद मोहना सिंह ने पूछा था कि अब क्या करूं? किस विंग में जाऊं? फिर मोहना सिंह ने दिल की सुनी और फाइटर पायलट बनने का फैसला किया।
Mohana Singh Posting: मोहना सिंह की वर्तमान पोस्टिंग
मोहना सिंह की वर्तमान पोस्टिंग गुजरात में है। वहां तेजस उड़ाती हैं जबकि उनके साथ की महिला फाइटर पायलट भावना कंठ और अवनी चतुर्वेदी अभी पश्चिमी रेगिस्तान में तैनात होकर सुखोई 30MKI लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।
18 जून 2016 को राजस्थान की मोहना सिंह, बिहार के दरभंगा की भावना कंठ और मध्य प्रदेश की रीवा की अवनी चतुर्वेदी ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट के रूप में ज्वाइन किया था।

चार साल तक मां नहीं बनने की सलाह
मोहना सिंह, भावना कंठ और अवनी चतुर्वेदी ने जब भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में तैनात की गईं तो उनको सलाह दी गई थी कि वे आगामी चार साल तक मां नहीं बनें ताकि प्रशिक्षण पर विपरीत असर न पड़े। उसी के चलते ही मोहना सिंह भी अभी तक मां नहीं बन पाई थीं।
1992 में जन्मी मोहना सिंह ने 24 साल की उम्र में फाइटर पायलट बनी थीं। साल 2021 में 29 की उम्र में शादी की थी। अभी मोहना सिंह 33 साल की हो चुकी हैं। कोई बच्चा नहीं है। मोहना सिंह दिल्ली में सोलर प्लांट का बिजनेस करते हैं।
यह भी पढ़ें- Women's Day 2025: वो महिला व्याख्याता, जो अपने गांव के बस स्टैण्ड पर रोज लगाती है झाड़ू, VIDEO वायरल












Click it and Unblock the Notifications