Women's Day 2025: वो महिला व्याख्याता, जो अपने गांव के बस स्टैण्ड पर रोज लगाती है झाड़ू, VIDEO वायरल
Women's Day 2025: अक्सर देखा गया है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद कई लोगों का मिजाज बदल जाता है, मगर शिक्षा-संस्कार अच्छे हों तो कामयाबी हासिल करने के बाद भी इंसान पर अपने कर्मों से मिसाल बन जाता है। ऐसी ही कहानी राजस्थान की राजबाला की है।
राजबाला सरकारी स्कूल में व्याख्याता हैं। यह रोज सुबह अपने गांव सार्वजकि बस स्टैण्ड पर झाड़ू लगाते व पानी के मटके भरते देखी जा सकती हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर School Lecturer राजबाला बस स्टैण्ड पर सफाई करती का वीडियो वायरल हो रहा है।

विश्व महिला दिवस 2025 के मौके पर वनइंडिया हिंदी से बातचीत में राजबाला और उनके चाचा जीवण राम राव ने बस स्टैण्ड पर सफाई व वायरल वीडियो की पूरी कहानी बताई। राजबाला की कहानी उन लोगों के मिसाल है, जो जरा सी सफलता के बाद ही घमंड करने लग जाते हैं।
Rajbala Village Kashi Ka Bas Sikar Rajasthan: राजबाला कहां की रहने वाली हैं?
राजबाला ने बताया कि वह राजस्थान के सीकर जिले की धोद तहसील के गांव काशी का बास की रहने वाली हैं। वर्तमान में पड़ोसी जिले डीडवाना के गांव चावंडिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान व्याख्याता पद पर कार्यरत है।

लोसल-खूड हाईवे पर गांव काशी का बास
राजबाला ने व्याख्याता पद पर अक्टूबर 2023 में ज्वाइन किया है। इससे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग में ब्लॉक सुपरवाइजर पद पर कार्यरत थीं। राजबाला के गांव काशी का बास से लोसल-खूड हाईवे गुजरतता है। हाईवे पर श्री जमनलाल बजाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास गांव काशी का बास का बस स्टैण्ड है।
काशी का बास बस स्टैण्ड पर विश्राम स्थल
जून 2024 में भूराराम राव की स्मृति ने उनके बेटों ने काशी का बास बस स्टैण्ड पर विश्राम स्थल का निर्माण किया। यहां यात्रियों के लिए छाया-पानी और कुर्सियों की व्यवस्था की है। राजबाला रोजाना इसी स्टैण्ड से बस पकड़कर गांव चावंडिया के स्कूल में ड्यूटी पर जाती हैं।

स्कूल समय से पहले ही पहुंच जाती है बस स्टैण्ड
राजबाला कहती हैं कि एक नागरिक होने के नाते बस स्टैण्ड पर नियमित रूप से सफाई करती हूं। गर्मियों में तो ठंडे पानी के मटके भी भरकर रखती थी। अब सर्दियों में झाड़ू लगाती हूं। इसके लिए घर से 30 किलोमीटर दूर स्कूल जाने के समय से आधा घंटे पहले ही बस स्टैण्ड पहुंच जाती हूं। सफाई करके फिर स्कूल चली जाती हूं।

शिक्षिका राजबाला के पिता श्रवण कुमार राव सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पद पर दांता में कायर्रत हैं। मां भगवती देवी हाउसवाइफ हैं। भाई-बहन डॉक्टर बनने की राह पर हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो सीकर रोडवेज डिपो के यातायात प्रबन्धक श्रीमान बीरमा राम ने बनाया था।
जीवणराम ने बताया कि परिवार में ताऊ भूराराम राव की याद में उनके बेटों ने गांव के बस स्टैण्ड पर पिछले साल विश्राम स्थल का निर्माण करवाया और अब उस विश्राम स्थल की साफ सफाई, पानी की व्यवस्था का जिम्मा परिवार की बेटी राजबाला ने उठा रखा है। यह देखकर अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें- खाटूश्यामजी मंदिर में अर्जी लगाने की सही विधि क्या है? पुजारी ने बताया अर्जी कैसे लिखनी चाहिए?
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications