जानिए बीजेपी को कंट्रोल करने के सवाल पर क्या बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत?

भागवत ने डिप्लोमैट्स को संबोधित करते हुए बताया कि संघ स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास जैसे कई क्षेत्रों में 1.70 लाख लोग कार्य में लगे हुए हैं।

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी और संघ के संबंधों को लेकर खुल कर बात की है। बीजेपी से संबंधों को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि संघ पार्टी के मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करता। आरएसएस चीफ ने कहा, 'संघ बीजेपी को नहीं चलाता। बीजेपी संघ को नहीं चलाती। स्वयंसेवकों के तौर पर हम बातचीत करते हैं, सलाह करते हैं, लेकिन स्वतंत्र रूप से काम करते हैं।

जानिए बीजेपी को कंट्रोल करने के सवाल पर क्या बोले संघ प्रमुख?

इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान भागवत ने डिप्लोमैट्स को संबोधित करते हुए कई सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस किसी के साथ भेदभाव में विश्वास नहीं रखता है।
भागवत ने डिप्लोमैट्स को संबोधित करते हुए बताया कि संघ स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास जैसे कई क्षेत्रों में 1.70 लाख लोग कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने डिप्लोमैट्स को इन सब कार्यों के बारे में जानकारी लेने के लिए दौरा करने का भी न्योता दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि उनका संगठन इंटरनेट पर आक्रामक व्यवहार और ट्रोलिंग का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि ऐसा करना स्तरहीनता है। ये सारी बातें संघ प्रमुख इंडिया फाउंडेशन के कार्यक्रम में कही। आपको बता दें कि बीजेपी के महासचिव राम माधव इंडिया फाउंडेशन के निदेशक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+