आरएसएस मुखिया मोहन भागवत बोले-राष्ट्रपति की रेस में नहीं, संघ के लिए काम करता रहूंगा
राष्ट्रपति पद की दौड़ में खुद का नाम आने पर कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रपति बनने का प्रस्ताव दिया जाता है तो भी वह इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में खुद का नाम आने पर कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रपति बनने का प्रस्ताव दिया जाता है तो भी वह इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए काम करना पसंद करेंगे। नागपुर में एक बैठक में उन्होंने कहा कि इस तरह के कयासों के बारे में मैंने कई समाचार पत्रों में पढ़ा है। पर उन्होंने इन खबरों को तवज्जों नहीं देते हुए साफ कर दिया कि वो राष्ट्रपति पद के इच्छुक नहीं है।

आपको बताते चले कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जुलाई, 2017 में होने हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक ने कहा कि मोहन भागवत आरएसएस की सभी जुडें हुए संगठनों को गाइड करने का काम करते हैं। ऐसे में वो राष्ट्रपति पद को कैसे स्वीकार कर सकते हैं?
राष्ट्रपति पद को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी नए चेहरे को राष्ट्रपति पद के लिए मौका दे सकते हैं। साथ ही पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में मिली सफलता के राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की स्थिति मजबूत है।
आपको बताते चले कि शिवसेना ने कहा है कि अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो संघ प्रमुख मोहन भागवत को देश का राष्ट्रपति बना देना चाहिए। इस मांग के बाद राजनीतिक गलियारों में राष्ट्रपति के नाम के तौर पर मोहन भागवत का नाम भी सामने आने लगा था। पर अब उनके खुद मना करने से कुछ नए नाम सामने आ सकते हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications