मोदी को भागवत का झटका, कहा हमारा काम नमो-नमो करना नहीं

भागवत का ये बयान भाजपा की टेंशन बढ़ाने के लिए काफी है। अब तक पार्टी के अहम फैसलों में संघ का हस्तक्षेप रहा हैं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले संघ ने साफ कर दिया है कि वो नमो-नमो का जाप नहीं कर सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम राजनीति में नहीं है और हमारा काम नमो-नमो करना नहीं है। संघ का काम लक्ष्य पर दारित होता है।
Did You Know: मोहन भागवत ने पशु चिकित्सक की पढ़ाई की है।
उन्होंने अपील की कि हम किसी व्यक्ति विशेष के लिए काम करने के बजाए अपने लक्ष्य पर ध्यान दे। भागवत ने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में तटस्थ रहकर काम करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की अपनी मर्यादा है और हमें इसे नहीं तोड़नी चाहिए। हलांकि उन्होंने इस बात का जिक्र जरुर किया कि चुनाव में भाजपा का साथ देना उनकी राष्ट्रीय नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस वक्त ये जरुरी नहीं कि कौन आना चाहिए बल्कि जरुरी ये है कि किसे सत्ता में नहीं आना चाहिए। भागवत का इशारा कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की ओर था। हलांकि भागवत की बात से ये बात तो साफ है कि आने वाले वक्त में संघ और भाजपा के बीच मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
Did You Know: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अकोला से पशु चिकित्सा और पशुपालन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, लेकिन 1975 के अन्त में, जब देश तत्कालीन प्रधानमन्त्री इंदिरा गान्धी द्वारा आपातकाल लगाया गया तक इन्होंने पशु चिकित्सा में अपना स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम अधूरा छोड़कर संघ के पूर्णकालिक स्वयंसेवक बन गये।












Click it and Unblock the Notifications