'बच्चों को सिर्फ आदेश नहीं, जवाब भी चाहिए', छात्र आंदोलन के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान

नई पीढ़ी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का ताजा संदेश ऐसे समय आया है, जब देश में छात्रों के आंदोलन और युवाओं की आवाज लगातार चर्चा में है। दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा में मोहन भागवत ने परिवार, बच्चों की परवरिश, संवाद और बदलते सामाजिक माहौल पर खुलकर बात की।

उन्होंने साफ कहा कि आज के बच्चों को सिर्फ आदेश देकर नहीं चलाया जा सकता। उन्हें प्यार, समय और हर सवाल का तर्क के साथ जवाब देना होगा। मोहन भागवत ने कहा कि नई पीढ़ी बदल गई है, इसलिए तरीका भी बदलना होगा।

Mohan Bhagwat RSS Chief Mohan Bhagwat

मोहव भागवत बोले- इस पीढ़ी को थ्योरी नहीं, तर्क चाहिए

मोहन भागवत ने कहा कि उनके बचपन का दौर अलग था। उस समय माता-पिता की बात बिना सवाल माने जाती थी। घर में बड़ों के फैसलों पर भरोसा होता था। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज का बच्चा हर बात पूछता है। वह जानना चाहता है कि कोई नियम क्यों है और किसी बात को मानने की वजह क्या है। ऐसे में सिर्फ "ऐसा ही होता है" कह देना अब काफी नहीं है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को समझाइए, उनके सवाल सुनिए और उन्हें सोचने का मौका दीजिए। मोहन भागवत बोले, "आज की पीढ़ी को प्यार दीजिए, समय दीजिए और हर सवाल का जवाब दीजिए। आदेश नहीं, बातचीत कीजिए। फैसले थोपने के बजाय मिलकर सहमति बनाइए।"

घरों में बंद हो रही है बात: डिप्रेशन हटाओ, डिस्कशन लाओ

मोहन भागवत ने आज के पारिवारिक जीवन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दफ्तर से थके-हारे माता-पिता और स्कूल से लौटे बच्चे खाना खाने के बाद तुरंत मोबाइल में खो जाते हैं। घरों में आपस में बातचीत का सिलसिला लगभग खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा,

"बच्चों को बहुत सारे प्यार, वक्त और अपनेपन की जरूरत है। अगर घर में बात बंद हो जाएगी, तो घुटन बढ़ेगी। हमें परिवार के माहौल को ऐसा बनाना है जहाँ डिप्रेशन की जगह डिस्कशन (बहस-संवाद) हो।"

उन्होंने यह भी आगाह किया कि आज के बच्चे बहुत समझदार हैं और बड़ों के व्यवहार को बारीकी से देखते हैं। अगर माता-पिता झूठ बोलेंगे, तो बच्चे तुरंत पकड़ लेंगे। इसलिए बच्चों को सही संस्कार देने के लिए बड़ों को खुद भी एक सही मिसाल बनना पड़ेगा।

मोहन भागवत ने कहा कि आज का बच्चा सिर्फ सुनता नहीं, वह देखता भी है। अगर घर के बड़े खुद गलत उदाहरण पेश करेंगे तो बच्चे उसे तुरंत समझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर पिता झूठ बोलते हैं तो बच्चे उसे पहचान लेते हैं। इसलिए संस्कार भाषण से नहीं, रोजमर्रा के व्यवहार से आते हैं। यही वजह है कि माता-पिता को वही करना चाहिए, जिसकी उम्मीद वे अपने बच्चों से करते हैं।

'विदेश चला जाए, फिर भी बच्चा अपनी जड़ों को याद करता है'

मोहन भागवत ने कहा कि जीवन में चाहे बच्चा कितनी भी सफलता हासिल कर ले या विदेश में बस जाए, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब उसे अपने परिवार और अपनी जड़ों की याद जरूर आती है। ऐसे समय अगर वह घर लौटकर सवाल पूछे और माता-पिता के पास जवाब ही न हो तो यह अच्छी स्थिति नहीं होगी। इसलिए बड़ों को भी लगातार सीखते रहना चाहिए और नई जानकारी से खुद को जोड़कर रखना चाहिए। उन्होंने रिश्तेदारों से जुड़े रहने की भी सलाह दी। उनका कहना था कि बच्चों को परिवार और समाज के अलग-अलग लोगों से मिलने का मौका मिलेगा तो उनकी सोच और समझ दोनों मजबूत होंगी।

छात्र आंदोलन के बीच क्यों चर्चा में आया यह बयान?

मोहन भागवत का यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई राज्यों में CJP के नेतृत्व में छात्र आंदोलन जारी है। आंदोलन की मुख्य मांग NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है।

हालांकि अपने संबोधन में मोहन भागवत ने इस आंदोलन का सीधे नाम नहीं लिया। फिर भी उनके "आदेश नहीं, संवाद" वाले संदेश को मौजूदा माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार पहले ही पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने की घोषणा कर चुकी है। पीएम मोदी ने शिक्षा से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके बावजूद CJP ने अपनी मुख्य मांग वापस लेने से इनकार किया है और सरकार के साथ दो दौर की बातचीत के बाद अब तीसरे दौर की वार्ता पर सबकी नजर है।

इंद्रेश कुमार और कपिल सिब्बल के बयान भी चर्चा में

RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने आरोप लगाया कि CJP आंदोलन के पीछे देश और विदेश की ऐसी ताकतें हैं जो भारत को मजबूत और शिक्षित राष्ट्र बनते नहीं देखना चाहतीं।

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता और सांसद कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया पर मोहन भागवत की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर की घटनाओं पर लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया न देना भी अपने आप में एक संदेश है। फिलहाल पूरी नजर सरकार और सीजेपी के बीच होने वाली तीसरे दौर की बैठक पर टिकी है, जहाँ सरकार को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अपना अंतिम रुख साफ करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+