यूपी-उत्तराखंड में चुनाव की कमान संभालेगा आरएसएस, भागवत ने विस्तार के दिये निर्देश
आगरा। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में चुनावों के मद्देनजर भाजपा को सत्ता में फिर से वापस लाने के लिए संघ ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले तीन दिनों से आगरा में हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। सरसंघसंचालक मोहन भागवत इन दोनों ही चुनावो में अहम भूमिका निभाने के साफ संकेत दे दिये हैं। उन्होंने दलित मुद्दे पर चिंता जाहिर करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया है।

अहम पदाधिकारियों के साथ की बैठक
चुनाव से पहले मोहन भागवत का यूपी, मेरठ और उत्तराखंड के प्रांतीय अधिकारियों से मुलाकात की। माना जा रहा है कि तमाम मुद्दों पर घिरी केंद्र सरकार को संकट से निकालने को लेकर मंथन चल रहा है।
शाखाओं को बढ़ाने के दिये निर्देश
सूत्रों की मानें तो मोहन भागवत की इस बैठक का मुख्य मुद्दा आगामी चुनाव रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने पदाधिकारियों को संघ की शाखाओं को बढ़ाने के भी निर्देश दिये।
लोगों को बताये अन्य पार्टियों के दुष्परिणाम
बैठक में संघ संचालक ने समरसता व समन्वय बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने लोगों तक इस बात को भी पहुंचाने को ककहा है कि अगर अन्य दल सत्ता में आते हैं तो किस तरह की मुश्किलें लोगों के सामने आयेंगी। वहीं जिस तरह से मोहन भागवत के हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने के बयान को गलत तरीके से मीडिया में दिखाया गया उसपर संघ काफी नाराज है। संघ की ओर से उन वेब पोर्टल्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा जिन्होंने उनके बयान को गलत तरीके से छापा है।
पोर्टल पर होगी कार्यवाही
संघ संचालक आगरा में एक कॉलेज में दंपतियों को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान वह इन लोगों के सवालों का भी जवाब दे रहे थे। मोहन भागवत के इस सेशन के बारे में एक पोर्टल ने लिखा है कि उन्होंने कहा है कि महिलायें चौका बर्तन करें।
सोशल मीडिया का हो सही इस्तेमाल
मोहन भागवत ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल गलत नहीं है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को इसके सही इस्तेमाल के बारे में बताये।












Click it and Unblock the Notifications