सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद 24 दिनों बाद जेल से बाहर आए ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद 24 दिनों के बाद ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें सभी मामलों में बेल मिल गई। जुबैर पर उत्तर प्रदेश में दर्ज सभी मामलों में कोर्ट ने बुधवार को उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट से मिली बेल के बाद रात करीब 8 बजे वो तिहाड़ जेल से बाहर निकले।

आपको बता दें कि 27 जून को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वहीं आज फैसला करते हुए शीर्ष अदालत ने उन्हें बेल दे दी और कहा कि लगातार हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी को खत्म करने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि एफआईआर का ट्रांसफर सभी मौजूदा एफआईआर और भविष्य की सभी एफआईआर पर लागू होगा, जो इस मुद्दे पर दर्ज की जा सकती हैं। कोर्ट ने यूपी में दर्ज सभी एफआईआर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दिया है। अदालत ने जुबैर के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को एक साथ क्लब कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications