मशहूर संगीतकार खय्याम ने 12 करोड़ की प्रॉपर्टी दान में दी
नई दिल्ली। फिल्म उमराव जान के जरिये नेशनल अवार्ड जीतने वाले देश के महान संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम साहब ने आज अपने जीवन के नंबे बरस पूरे कर लिये हैं और इस जन्मदिन पर उन्होंने खुद को नहीं बल्कि देशवालों को तोहफा दिया है।
खय्याम ने अपनी 12 करोड़ की प्रॉपर्टी दान में दे दी है। अब इस प्रापर्टी की राशि से संघर्ष कर रहे संगीतकारों और गायकों को आर्थिक मदद मुहैया करायी जायेगी। संगीत के पथ पर इस अलौकिक संगीतकार ने काफी दर्द झेला है इसलिए उन्होंने ये महान काम किया है।
खबर है कि उनकी पत्नी बीना ने एक ट्रस्ट 'खय्याम प्रदीप जगजीत चैरिटेबल ट्रस्ट' बनाया है, जिसके जरिए बॉलीवुड के नए म्यूजिशियंस और सिंगर्स के लिए मदद मुहैया कराया जायेगा। गौरतलब है कि पद्मविभूषण से सम्मानित मोहम्मद जहूर खय्याम साहब 'उमराव जान', 'बाजार', 'कभी-कभी', 'नूरी', 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।













Click it and Unblock the Notifications