'परिवार साथ नहीं देता तो कुछ भयानक कर जाता...' मोहम्मद शमी ने बताया जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का सच
Mohammed Shami life story: अगर परिवार का साथ नहीं मिलता, तो मैं क्रिकेट छोड़ चुका होता... ये शब्द हैं सेमीफाइनल के बाद सबकी जुबां पर छाए मोहम्मद शमी के। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के लाल शमी की सफलता ने सबको हैरान करके रख दिया है। लेकिन शमी ने किन संघर्षों से निकलकर इस मुकाम को हासिल किया है, ये बहुत कम ही लोगों को पता है। चलिये आपको बताते हैं कि शमी अपनी जिंदगी में किन परेशानियों से होकर इस मुकाम तक पहुंचे।
शामी ने बताया जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर
विधायक उमेश कुमार ने भी ट्विटर पर लिखा कि शमी की जिंदगी के सबसे कठिन दौर के एक महीने पर किताब लिखनी शुरू कर दी है। वो एक महीना जब इस लड़के पर पाकिस्तान के साथ फिक्सिंग के आरोप लगने पर आत्महत्या तक का प्रयास कर डाला था। वो एक महीना जब ये लड़का रोज-रोज तिल-तिलकर मरता था। वो एक महीना जब ये मेरे घर की 19वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान देना चाहता था।

7 विकेट चटकाकर दिलाई भारत को जीत
बुधवार को शामी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाए और भारत को एक शानदार जीत दिलाई। इस मैच में वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। इसके अलावा वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी शामी बन चुके हैं।
कई सालों तक विवादों से जुड़े रहे
लेकिन यहां तक का सफर शामी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। शामी पिछले कई सालों तक विवादों से जुड़े रहे। यही वो वक्त था जब एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार उन्होंने सुसाइड करने की ठान ली थी। 2015 में वर्ल्ड कप में वापसी के वक्त ही उनकी निजी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल चल रही थी। लेकिन लगता है कि उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शामी को परिवार का साथ मिला और वे जल्द ही इस शानदार मुकाम तक पहुंच गए।
सुसाइड के ख्याल आने लगे थे और...
बताते चलें कि साल 2020 में शामी ने कोरोना के समय रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। उन्होंने कहा कि मैं वर्ल्ड कप में चोटिल हो गया था। इसके बाद टीम में वापसी करने में मुझे पूरे 18 महीने लग गए। मेरी जिंदगी तब बेहद मुश्किल दौर में थी।
तीन बार खुदखुशी करने का सोचा
शामी ने कहा कि 10-12 दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया था। मीडिया में भी मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ चल रहा था। शामी ने कहा कि 10-12 दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया था। मीडिया में भी मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ चल रहा था। आप जानते हैं कि रिहैब कितना मुश्किल होता है। उसके बाद पारिवारिक समस्याएं। ये सब चल रहा था और आईपीएल से 10-12 दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया। शामी बोले कि अगर परिवार का साथ नहीं मिलता तो मैं क्रिकेट छोड़ देता। मैंने तीन बार खुदशुशी करने का भी सोचा। मेरा घर भी 24वीं मंजिल पर था और मेरे परिवार को लगता था कि कहीं मैं अपार्टमेंट से कूद ना जाऊं।












Click it and Unblock the Notifications