सामने आए मोहम्मद शमी के रिश्तेदार, हसीन जहां को लेकर किया बड़ा खुलासा
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के विवाद में अब शमी के रिश्तेदार का बयान आया है। शमी के रिश्तेदार खुर्शीद अहमद ने उनकी पत्नी जहां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे केवल पैसों से मतलब था।
Recommended Video


नई दिल्ली। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के विवाद में अब शमी के रिश्तेदार का बयान आया है। शमी के रिश्तेदार खुर्शीद अहमद ने उनकी पत्नी जहां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे केवल पैसों से मतलब था। 6 मार्च को मोहम्मद शमी की पत्नी और पूर्व मॉडल हसीन जहां ने अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई निजी तस्वीरें और चैट भी शेयर किए थे। इसके बाद से हसीव जहां ने शमी को लेकर कई और बड़े खुलासे किए थे। वहीं शमी ने भी जहां पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था।

'हर महीने लाखों की शॉपिंग करती है वो'
मोहम्मद शमी-हसीन जहां विवाद में अब शमी के रिश्तेदार खुर्शीद अहमद का बयान आया है। खुर्शीद अहमद ने जहां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे बस केवल पैसों से मतलब था और वो हर महीने लाखों की शॉपिंग करती थी। खुर्शीद अहमद ने कहा, 'उसे केवल पैसों से मतलब था। हर महीने वो लाखों की शॉपिंग करती थी। हमने उसे कहा कि हम उसके और उसके वकील के साथ ये मामला सुलझाना चाहते हैं लेकिन उसे तुरंत अपने नाम पर प्रॉपर्टी चाहिए थी।'

हसीन जहां ने लगाए थे शमी के परिवार पर आरोप
खुर्शीद अहमद ने आगे कहा, 'कि क्या पता कि वो शमी से छुटकारा पा चुकी हों।' हसीन जहां ने शमी पर अवैध संबंधों से लेकर घरेलु हिंसा तक का आरोप लगाया था। उन्होंने शमी के घरवालों पर उनसे मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, जहां ने मीडिया के सामने मोहम्मद शमी के बड़े भाई पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने उनका रेप किया था। जहां के इन गंभीर आरोपों पर बोलते हुए शमी ने कहा कि 'उसने मेरे भाई पर 7 दिसंबर को रेप करने का आरोप लगाया है। इससे एक दिन पहले 6 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खत्म हुआ था और भुवनेश्वर कुमार का रिसेप्शन था जिसमें मैं हसीन जहां और अपनी बेटी के साथ शामिल हुआ था। रिसेप्शन खत्म होने के बाद हम दिल्ली के ताज होटल में रुके थे जहां से हम 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे के लिए अमरोहा के लिए निकले।'

बीसीसीआई ने सौंपा पुलिस को जवाब
हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों से शमी मुश्किल में फंसते जा रहे हैं। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ कोलकाता पुलिस में केस दर्ज करवाया है। कोलकाता पुलिस ने कुछ दिन पहले बीसीसीआई से शमी को लेकर कुछ जानकारी मांगी थी। पुलिस ने बीसीसीआई से पूछा था कि दक्षिण अफ्रीका से लौटते वक्त शमी बाकी खिलाड़ियों के साथ वापस लौटे थे या अलग प्लेन में। बीसीसीआई ने पुलिस को अपना जवाब सौंप दिया है, जो शमी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

शमी के करियर पर लगा ग्रहण
बीसीसीआई ने कोलकाता पुलिस को बताया है कि मोहम्मद शमी दुबई के होटल में 17 और 18 फरवरी को ठहरे थे। इस विवाद के चलते बीसीसीआई ने शमी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा है। वहीं दिल्ली की ओर से उनके आईपीएल मैच खेलने पर भी संशय बरकरार है। शमी पर लगे आरोपों को लेकर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई द्वारा कराए जा रहे जांच की रिपोर्ट के बाद ही आईपीएल में उनके खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications