चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अजहरुद्दीन को बनाया तेलंगाना का कार्यकारी अध्यक्ष

Recommended Video

    Mohammad Azharuddin को सौंपी Telangana Congress की कमान, क्या पार लगाएंगे नैया | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले कांग्रेस ने कई नियुक्तियां की हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें तेलंगाना का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संदीप दीक्षित को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

    Mohammad Azharuddin appointed as working president of Telangana Congress Committee

    तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हर रणनीति आजमा रही है और अपनी जीत की कोशिश में जुटी है। राज्य इकाई में बदलाव कर पार्टी स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती है ताकि सत्ता हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके। पार्टी ने अजहरुद्दीन पर अधिक भरोसा जताया है और चुनाव के दौरान बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

    अजहरुद्दीन पहले भी तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस ने तेलंगाना में तेलुगू देशम पार्टी,सीपीआई (एम) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ महागठबंधन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+