नवाज के सांसद ने पूछा, 'हाफिज ऐसे कौन से अंडे दे रहा है, जिसके लिए उसे पाल रहे हैं'

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पर लगातार आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगता रहा है, लेकिन उसने कभी भी इस बात को नहीं माना है। इन आरोपों को झूठा कहने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अब पार्टी के अंदर ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

hafiz

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) के एक सांसद ने हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस सांसद का नाम है राणा मोहम्मद अफजल, जो जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

मोहम्मद अफजल के गुरुवार को विदेशी मामलों की नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पूछा- आखिर हम हाफिज जैसे नॉन स्टेट एक्टर्स को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं? हम इन लोगों पर लगाम क्यों नहीं लगा रहे हैं?

अफजल ने कहा कि हाफिज सईद आखिर ऐसे कौन से अंडे दे रहा है, जिसके लिए हम उसे पाल-पोष रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की मुख्य वजह हाफिज सईद ही है।

वे बोले कि फ्रांस की यात्रा के दौरान भी कई विदेशी प्रतिनिधियों ने हाफिज सईद का नाम लिया था। अफजल ने कहा कि दुनिया हाफिज सईद को एक आतंकी मानती है।

हालांकि, अफजल ने पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर को लेकर उठाए गए कदम को सही बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि किसी प्रतिबंधित संगठन का हमारे देश में होना शर्म कारण है।

अफजल ने ये भी कहा कि हाफिज के बयान से भारत को पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्लैकमेल करने का मौका मिलता है। इस बैठक में ये भी तय किया गया कि खुफिया एजेंसियां आतंकियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+