मोहाली: जिम करने गई महिला की संदिग्ध हालत में मौत,स्वीमिंग पूल में तैरती मिली लाश
मोहाली। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुबई में होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई। ऐसा ही मामला मोहाली में देखने को मिला है, जहां जिम के स्वीमिंग पूल में डूबने से महिला की मौत हो गई। 54 साल की गुरमीत कौर मोहाली के सेक्टर 71 में रहती थी। गुरमीत कौर जिम के स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखने जाती थी, लेकिन बुधवार को स्वीमिंग में उनकी लाश तैरती मिली।

गुरमीत कौर के पति हरमिंदर सिंह एक बिजनेसमैन है। उन्होंने बताया कि गुरमीत का वजन काफी बढ़ गया था। इसलिए 5 दिन पहले ही उन्होंने जिम ज्वाइंन किया था। पुलिस ने गुरमीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जिम के प्रबंधक और स्वीमिंग पूल के लाइफ गार्ड से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पांच दिन पहले स्विमिंग सीखने आई महिला के साथ लाइफ गार्ड मौजूद था या नहीं ? उन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखें थे कि नहीं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोग सन्न है। गुरमीत कौर के दो बेटे अमेरिका में रहते हैं जबकि एक बेटी दुबई में रहती है।












Click it and Unblock the Notifications