पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा के 5 आतंकी गिरफ्तार
मोहाली। पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोहाली में पुलिस ने बब्बर खालसा के 5 आंतकियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (SSOC) की टीम ने इन पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपितों को फेज-6 दारा स्टूडियो के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। ये आतंकी पंजाब और हरियाणा में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। उनके निशाने पर हिंदू नेताओं के साथ-साथ डेरा सच्चा सौदा के सदस्य थे।

मोहाली में बब्बर खालसा के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक ये लोग हिंदू नेताओं और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की हत्या के फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए पांचों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनकी पहचान हरियाणा के सेक्टर 12 के गांव रैली गांव के रहने वाले हरविंदर सिंह, कुरूक्षेत्र के सुल्तान सिंह, पंजाब के मोगा के कर्मजीत सिंह, संगरूर के लवप्रीत सिंह और चंडीगढ़ के गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपितों के खिलाफ 17, 18, 20 यूएपी एक्ट और आम्र्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पांच आतंकियों की गिरफ्तारी पर एआइजी वरिंदर पॉल सिंह ने कहा कि ये लोग बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए फंड जुटाने की तैयारी में जुटे थे। हथियार इक्ट्ठे किए जा रहे थे। आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। एआइजी के मुताबिक ये लोग कुछ खास हिंदू नेताओं और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की हत्या की तैयारी कर रहे थे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications