मोहाली ब्लास्ट: कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल बोले- आप सरकार नाकाबिल, केंद्र की एजेंसी करें जांच

कांग्रेस नेता जबोले-

चंडीगढ़, 10 मई: पंजाब के मोहाली में सोमवार शाम पुलिस के इंटेलिजेंस विंग मुख्यालय में धमाका हुआ है। धमाके को लेकर कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने मांग की है कि केंद्रीय एजेंसियां इसकी जांच करें। शेरगिल का कहना है कि पंजाब की सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार एक अक्षम सरकार है। ऐसे में केंद्र इस जांच में में दखल दे।

यवीर शेरगिल

Recommended Video

      Mohali Blast: Police Headquarters पर हमले का सच, क्या है Terror कनेक्शन ? | वनइंडिया हिंदी

      मंगलवार को मोहाली ब्लास्ट पर जयवीर शेरगिल ने कहा, एक पंजाबी होने के नाते मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील कर रहा हूं कि वे केंद्रीय जांच एजेंसियों से इस मामले की जांच कराएं। आप की पंजाब सरकार ना तो इस मामले की तह तक जाने के लिए काबिल हैं, ना ही उसके पास इसकी जांच के लिए कोई नीयत और नीति है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में आप सरकार का होना ही राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक है। शेरगिल ने कहा कि भगवंत मान को अब समझना चाहिए कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री हैं ना कि अरविंद केजरीवाल के प्रचार मंत्री हैं।

      कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मोहाली ब्लास्ट को चिंताजनक घटना बताते हुए कहा, ये हमला काफी चिंतित करने वाला है। पंजाब में शांति बनाए रखना केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। अगर पंजाब के हालात बिगड़ते हैं तो इसका सीधा असर देश पर पड़ेगा।

      बता दें कि मोहाली में सेक्टर 77 स्थित पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार की रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया। इस इमारत में राज्य की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, विशेष कार्य बल और दूसरी इकाइयों के कार्यालय हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय में हुए धमाके की जांच की जा रही है। मान ने घटना को लेकर पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और घटना पर रिपोर्ट भी मांगी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+