Mody Story: पीएम मोदी की जिंदगी की अनकही कहानियों को सामने लाने वाली वेबसाइट लॉन्च

नई दिल्ली, 26 मार्च। एक अनूठी पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी की अनकही और प्रेरक कहानियों को लोगों के सामने लाने के लिए एक वेबसाइट खोली गई है। मोदी स्टोरी नाम की इस वेबसाइट में उन लोगों की यादों को संकलित किया गया है जिन्होंने प्रधानमंत्री की जिंदगी को करीब से देखा है।

Narendra Modi

मोदी स्टोरी (modystory.in) नाम की इस वेबसाइट को केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ ईरानी ने लिखा है ""धैर्य और अनुग्रह की कहानियां ... व्यक्तिगत बैठकों के जादू की यादें, बातचीत जो एक मिलनसार व्यक्तित्व को दर्शाती हैं, एक निर्णायक राजनीतिक शख्सियत... अब तक की अनकही, अनसुनी कहानियां।"

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी वेबसाइट को ट्विटर पर साझा किया है और लिखा "एक स्वयंसेवी समूह की इस अनूठी पहल को देखिए। पीएम नरेंद्र मोदी जी की यात्रा और सार्वजनिक जीवन में काम करने की दिलचस्प कहानियां और उपाख्यान।"

पीएम मोदी के दिलचस्प किस्से
गुजरात के रहने वाले डॉ. अनिल रावल ने 1980 के दशक में प्रधानमंत्री द्वारा उनके साथ यात्रा के दौरान सुनाई गई दिल को छूल लेने वाली कहानी साझा की। डॉ रावल ने प्रधानमंत्री से पूछा था, "क्या वजह थी जिसने आपको आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम करने को प्रेरित किया?" इस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्वयंसेवक के घर जाकर भोजन करने का किस्सा सुनाया था।

डॉ रावल ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा "मैं एक बार एक स्वयंसेवक के घर गया था। यह एक झुग्गी वाला घर था जिसमें स्वयंसेवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे। एक थाली में उन्होंने मुझे आधा बाजरा रोटी और एक दूध की छोटी कटोरी दी। इस दौरान वह बच्चा मां की गोद में बैठा था और दूध को लगातार देख रहा था। मैं समझ गया कि दूध उसके लिए है। मैंने आधी रोटी पानी के साथ खा ली और दूध छोड़ दिया।"

डॉ. रावल ने पीएम मोदी के हवाले से आगे लिखा "जब मां ने उसे दूध दिया तो उसने एक सांस में सारा दूध पी लिया। मेरी आंखों में आंसू थे। यह वह मौका था जब मैने निश्चय किया मैं अपनी जिंदगी आखिर में खड़े आदमी को ऊपर उठाने में लगाऊंगा।"

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने भी इस वेबसाइट को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+