पीएम बनने से पहले ही ड्राइवर और चपरासियों को मोदी ने दिया तोहफा

मोदी ने दिल्ली रवाना होने से पहले अपनी व्यक्तिगत बचत में से 21 लाख रुपये गुजरात सरकार में कार्यरत ड्राइवरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बच्चियों की शिक्षा के लिए भेंट किये हैं। मोदी ने ट्वीटर के जरिये इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चियों को शिक्षित करने का मुद्दा उनसे बहुत गहरे से जुड़ा है। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात भर में मैंने हमेशा कन्या केलावनी अभियान पर विशेष ध्यान दिया। ऐेसे में गुजरात छोड़ने से पहले, मैंने अपनी व्यक्तिगत बचत में से 21 लाख रुपये गुजरात सरकार में कार्यरत ड्राइवरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बच्चियों की शिक्षा के लिए दिये हैं।
मोदी के अनुसार 21 लाख रूपए के इस दान का राज्य सरकार की ओर से कॉर्पस फंड बनाया जाएगा। मोदी द्वारा दिए गए इस दान राशी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव संचालन करने के लिए फाउण्डेशन बनाएंगे। भविष्य में यह फाउण्डेशन जनभागीदारी से और भी ज्यादा कोष एकत्रित कर सकेगा। गौरतलब है कि कन्या केलवणी की प्रतिबद्धता के साथ कन्याओं को शिक्षित बनाने के लिए मोदी ने अभियान चलाया।











Click it and Unblock the Notifications