अमेरिका के लिए रवाना हुए नरेंद्र मोदी, 27 को यूएन एसेंबली काे करेंगे संबोधित

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। वह कल यानी 26 सितंबर को न्‍यूयॉर्क पहुंचेगे और 27 सितंबर को यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली को संबोधित करेंगे।

modi-to-leave-for-his-US-visit

मोदी ने अपनी इस यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान जारी किया है। उन्‍होंने अपने बयान में अमेरिका को भारत को बहुत महत्वपूर्ण भागीदार बताते हुए विश्वास जताया है कि उनकी इस यात्रा से बहुत सी दूरियां खत्म होंगी और रणनीतिक रिश्तों में एक नया इतिहास शुरु होगा।

अपनी पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर रवाना होने से पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ इस बात पर विचार विमर्श करेंगे कि आपसी और वैश्विक हित में दोनों देश कैसे अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचा सकते हैं।

मोदी ने ओबामा की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि ओबामा का जीवन एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम लोगों के लिए उपलब्ध अधिकारों व अवसरों का एक उल्लेखनीय उदाहरण है। साथ ही उन्‍होंने ओबामा को लोगों लिए प्रेरणास्‍त्रोत करार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर से 30 सितंबर तक अमेरिका में होंगे। करीब चार महीने पहले सत्ता में आने के बाद ये मोदी की सबसे बड़ी और सबसे अहम यात्रा है।

यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिकी यात्रा के दौरान इतने सारे सरकारी और निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेगा। मोदी के मिशन अमेरिका में सबसे ज्यादा चर्चा राष्ट्रपति बराक ओबामा और मोदी के मुलाकात की है।

हालांकि द्विपक्षीय समझौतों पर दस्तखत का दिन 30 सितंबर होगा, जब उप राष्ट्रपति जो बिडेन और विदेश मंत्री जॉन कैरी मोदी के सम्मान में लंच देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+