नमो नमो के बीच राहुल, सोनिया और मनमोहन को लेकर जोक्स की बाढ़
एक तरफ पूरा देश मोदी सरकार की जीत की खुशी जता रहा है और चारों तरफ नमो नमो की गूंज सुनाई दे रही है वहीं दूसरी तरफ वॉट्स एप, ट्वविटर, फेसबुक हर जगह सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी को लेकर लगातार जोक्स पर जोक्स बनाए जा रहे हैं। लोग सुन रहे हैं सुना रहे हैं, फॉरवर्ड कर रहे हैं और हंस रहे हैं। मोदी की जीत की खुशी तो है ही साथ ही इन जोक्स ने भी लोगों को खुश करने में कोई कोताही नहीं बरती है।
16 मई का दिन मोदी सरकार की जीत की एक विशाल लहर लेकर आया। सुबह से ही वोटिंग की काउंटिग शुरु होते ही मोदी मोदी की ही लहर देश भर में फैल गयी। भाजपा ने 300 से भी कहीं अधिक सीट्स जीतकर पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा। पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार को चुना गया और मोदी जी को प्रधानमंत्री चुना गया है। अब 21 मई को मोदी जी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मोदी के जीतने की खुशी में पूरा देश सेलिब्रेशन कर रहा है लेकिन वहीं कॉंग्रेस सरकार के एक भी सदस्य ने मोदी जी की इतनी बड़ी जीत हासिल करने पर बधाई के एक शब्द तक नहीं बोले। आइये देखते हैं इन जोक्स को जो कि इस समय लो्गों में काफी सरकुलेट हो रहे हैं।

मनमोहन सिंह की बायोग्राफी
मनमोहन सिहं अब अपनी बायोग्राफी लिखेंगे जिसका टाइटल होगा- 5 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ - 2G, 3G, सोनिया जी, राहुल जी और राहुल के जीजाजी।

मोदी रजनीकांत का बाप
दरवाजा खोला तो सांप निकला, दरवाजा खोला तो सांप निकला।
ये मोदी तो रजनीकांत का बाप निकला।

जॉनी जॉनी यस पापा
जॉन जॉनी यस पापा
मोदी सरकार
यस पापा
राहुल गांधी
नो पापा
अरविंद केजरीवाल
हा हा हा

सारी जिम्मेदारी मनमोहन अंकल की
जरुरी मैसेज प्रियंका वाड्रा की तरफ से- राहुल जहां भी हो वापस आ जाओ मां परेशान हैं।
राहुल- मोदी कुछ नहीं करेगा सारी जिम्मेदारी मनमोहन अंकल ने ली है।

नेशनल फेस्टिवल होगा नवरात्रि
आज से -
नेशनल फेस्टिवल- नवरात्रि
नेशनल स्पोर्ट्स- काइट फ्लाइंग
नेशनल ड्रिंक- गोटी सोडा
नेशनल फूड- खमन ढोकला
नेशनल ड्रेस- चनिया चोली
बैन ऑन गुजराती जोक्स

बाबाजी का ठुल्लू
दस साल तक कॉंग्रेस ने बनाया जनता को उल्लू
दस साल तक कॉंग्रेस ने बनाया जनता को उल्लू
इस साल जनता ने उन्हें दिया बाबाजी का ठुल्लू

केम छो
मोदी वॉट्स एप का नाम बदलकर केम छो करने की सोच रहे हैं।

कराची नहीं देंगे हम
पाकिस्तान ने जियो टीवी पर अनाउंसमेंट की है- हमें अब कश्मीर नहीं चाहिए लेकिन हमे कराची भी नहीं देंगे।

राहुल तुझे 21 स्टेट्स में काट लगी
मोदी- राहुल रिजल्ट आये हैं
राहुल - क्या है।
मोदी- तुझे 21 स्टेट्स में काट लगी है।

मोदी बनाएंगे रा.वन 2
अनुराग बासु ने मनमोहन सिंह को बर्फी 2 के लिए अप्रोच किया है।
बाल्की ने चीनी कम 2 के लिए दिग्विजय सिंह को
आमिर खान ने तारे जमीन पर 2 के लिए राहुल गांधी को
यश चोपड़ा बैनर आडवाणी संग बागबान 2 बनाने की सोच रहे हैं।
राकेश रौशन सुषमा स्वराज के साथ मिलकर खून भरी मांग 2 बनाना चाहते हैं।
केजरीवाल को मैंने प्यार क्यों किया 2 के लिए
तो वाड्रा को साजन चले ससुराल 2 के लिए
और मोदी को रा.वन 2 के लिए अप्रोच किया गया है।

लाहौर भी छीन लेंगे-
पुराना स्लोगन- दूध मांगोगे तो खीर देंगे और कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे.
नया स्लोगन- ना दूध देंगे ना खीर देंगे अगर कश्मीर मांगोगे तो साला लाहौर भी छीन लेंगे।
क्योंकि अबकी बार नो साइलेंट सरदार
सिर्फ मोदी सरकार












Click it and Unblock the Notifications