Modi Govt 3.0 Shapath Grahan: मोदी सरकार का शपथ ग्रहण आज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें?
Modi Sarkar 3.0 Oath Ceremony: मोदी सरकार 3.0 का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। इसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। दुनिया के कई देशों को दिग्गज नेताओं अलावा देश की कई जानी मानी हस्तियां, राजनेता और विशिष्ट सम्मान से सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री से साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने नेता भी शपथ लेंगे। समारोह को कई मीडिया चैनलों के अलावा इंटरनेट पर लाइव टेलीकॉस्ट किया जा रहा है।
पीएम मोदी शपथ ग्रहण में करीब 8 हजार विशिष्ट अतिथि शामिल हो रहे हैं। समारोह के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़ प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के करीब 1100 ट्रैफिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शपथ ग्रहण के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

राष्ट्रीय राजधानी को इस खास इवेंट के दौरान नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ड्रोन, एयरक्राफ्ट समेत हवा में उड़ने वाले किसी भी उपकरण को अनुमति नहीं है। इसके अलावा प्रशासन ने पूरी दिल्ली में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है।
कब शुरू होगा शपथ ग्रहण?
शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हो रहा है। आयोजन की तैयारी के लिए परिसर को 5 जून से 9 जून तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है। शपथ ग्रहण रविवार (9 जून) को शाम लगभग 7:15 बजे होगा।
कहां देखें शपथ ग्रहण समारोह
समारोह का सीधा प्रसारण कई राष्ट्रीय न्यूज चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा इसे यूट्यूब पर भी लाइव देख सकते हैं। इवेंट के अपडेट सोशल मीडिया चैनलों पर भी उपलब्ध होंगे। शपथ-समारोह से संबंधित अन्य जानकारी और विशेष विवरण वनइंडिया के वेब पेज पर भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, यह पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी और अन्य आधिकारिक अकाउंट यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि देश और दुनिया भर के लोग इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन सकें।
अतिथियों की लिस्ट
शपथ ग्रहण की तैयारी के लिए पीएम मोदी ने बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के नेताओं को निमंत्रण दिया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेशी प्रधान मंत्री शेख हसीना और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' समारोह में भाग लेंगे। मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ, भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ ने भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications