Rahul Gandhi Angry 'यंग मैन अवतार' में दिखे, सवाल पर कहा- पत्रकार होने का दिखावा न करें, हवा निकल गई? VIDEO
Rahul Gandhi Angry यंग मैन के 'अवतार' में दिखे। लोक सभा की सांसदी छिनने के बाद प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल पूछने वाले से राहुल ने कहा- पत्रकार होने का दिखावा न करें।

Rahul Gandhi Angry: आपराधिक मानहानि मामले में दो साल जेल की सजा के बाद लोक सभा सांसदी गंवाने वाले राहुल गांधी को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान गुस्सा आ गया। मीडिया कर्मियों के बीच से एक शख्स के सवाल पूछने से भड़के राहुल ने उन्हें कहा, पत्रकार होने का दिखावा न करें। राहुल ने सवाल किया कि क्यों हवा निकल गई? राहुल के इस तेवर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
राहुल का आक्रामक तेवर
समाचार एजेंसी ANI की वीडियो ट्वीट के अनुसार राहुल ने मोदी सरनेम' मामले में दोषी करार दिए जाने के संबंध में सवाल उठा रहे पत्रकार से कहा, ''प्रेसमैन बनने का ढोंग मत करो...क्यों हवा निकल गई?''
'धमकी और जेल की सजा से डर नहीं'
राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अडानी पर उनके सवालों से डर गई है और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा, वह धमकियों, अयोग्यता और जेल की सजा से डरे नहीं हैं, इसलिए अडानी के शेयरों के मुद्दे पर सवाल पूछने से "पीछे नहीं हटेंगे।"
पीएम को सीधे सवाल से बचाने की कोशिश, 20 हजार करोड़ कहां से आए
राहुल गांधी ने कहा, "यह पूरा नाटक प्रधानमंत्री को सरल प्रश्न से बचाने के लिए किया गया है। 20,000 करोड़ रुपये अडानी की शेल कंपनियों में गए थे?" उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में दिए गए उनके भाषण को निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को विस्तृत जवाब लिखा था।
Recommended Video
पीएम मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल
उन्होंने कहा, "कुछ मंत्रियों ने मेरे बारे में झूठ बोला कि मैंने विदेशी शक्तियों से मदद मांगी। लेकिन मैंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है। बकौल राहुल गांधी, वे सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे, पीएम मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा, "मैंने कई बार कहा है कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हम हर दिन इसके उदाहरण देख रहे हैं। मैंने संसद में भी पीएम मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल पूछे।"
किस मामले में दोषी पाए गए कांग्रेस सांसद
बता दें कि गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी की कंप्लेन और याचिका पर राहुल गांधी को आपराधिक अवमानना का दोषी माना गया है। राहुल ने अप्रैल 2019 में कर्नाटक में बयान दिया था। इस आधार पर गुजरात के सूरत में सीजेएम कोर्ट से राहुल को दो साल जेल की सजा सुनाई गई। राहुल के पास अपील के मौके हैं, लेकिन इससे पहले ही लोक सभा महासचिव की तरफ से जारी अधिसूचना में राहुल को अयोग्य करार दिया गया। इसके बाद उनकी लोक सभा सांसदी छिन गई है।
नजरें चुनाव आयोग पर, क्या 2031 तक हाशिये पर चले जाएंगे राहुल?
ये भी रोचक है कि आम चुनाव में एक साल से अधिक समय बाकी है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर चुनाव आयोग केरल की वायनाड लोक सभा सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर देता है तो राहुल के सियासी करियर पर ग्रहण लग जाएगा। कानून के अनुसार राहुल 2031 तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications