मोदी को अर्थशास्त्र के बारे में भी नहीं पता: जयराम रमेश

jairam ramesh
नई दिल्ली। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया भाषण में केन्द्र सरकार की टैक्स सिस्टम की आलोचना की थी। जिसके बाद अब कांग्रेस ने टैक्स सिस्टम सुधारने के बयान पर नरेंद्र मोदी को घेरने का काम शुरु कर दिया है। कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि दुनिया के सभी देशों में इनकम टैक्स होता है और बीजेपी नेता अर्थशास्त्र को उन विषयों की सूची में शामिल कर रहे हैं, जिनके बारे में वह कुछ नहीं जानते।

जयराम रमेश मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक मोदी ने इतिहास और भूगोल की जानकारी की कमी प्रदर्शित की है और अगर वह स्वामी रामदेव को सुनेंगे तो उस फेहरिस्त में अर्थशास्त्र भी शामिल हो जाएगा, जिनके बारे में वह कुछ नहीं जानते।

दरअसल दिल्ली में अपने योग शिविर के वर्षगांठ समारोह के मौके पर बाबा रामदेव ने मांग की थी कि अगर मोदी केंद्र की सत्ता में आते हैं तो देश में सभी प्रकार के टैक्स को खत्म कर देना चाहिए और सिर्फ बैंकिंग ट्रांजैक्शन टैक्स लागू होना चाहिए। इस समारोह में नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए थे। उन्होंने केन्द्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि देश में टैक्स सिस्टम में सुधार का वादा करते हुए मोदी ने कहा था कि मौजूदा व्यवस्था आम आदमी के लिए बोझ बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+