मोदी जाएं राष्ट्रपति की इफ्तार में, चाहत मुसलमानों की

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर आज राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में जाएं तो बेहतर होगा। बहुत से मुसलमान इस तरह की राय रखते हैं। आज राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी राष्ट्रपति भवन में इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं। इसमें तमाम खासमखास लोग रहेंगे।

राजधानी के शिक्षाविद् फिरोज बख्त अहमद ने कहा कि मोदी अगर आज राष्ट्रपति की इफ्तार में जाएंगे तो बेहतर रहेगा। भले ऐसी पार्टियां सिर्फ दिखावटी हों पर अगर कोई कौम इससे खुश होती है तो ऐसी रस्म अदायगी करते रहना चाहिए।

यूँ भी प्रधानमंत्री कजागिस्तान, उज़्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान आदि मध्य एशियाई मुस्लिम देशों की यात्रा से लौटे हैं। बाहर के मुसलमान प्रधानमंत्री के मुरीद हुए हैं तो ऐसे में हिंदुस्तानी मुसलमानो में इससे अच्छा मेसेज जाएगा।

शामिल हों

इस बीच, राजधानी की के.जी मार्ग स्थित तारीखी मस्जिद के इमाम उमेर इललियासी की भी चाहत हैं कि मोदी शामिल हो राष्ट्रपति भवन की इफ्तार में । वे कुछ समय पहले मोदी से मिले भी थे।

दिखावटी आयोजन

हालांकि एक राय ये भी है कि इस तरह के आयोजन सिर्फ दिखावटी होते हैं। इनमें जाने से टाइम वेस्ट होता है। मोदी चूंकि काम करने में यकीन करते हैं तो वे फ्तार में नहीं भी जा सकते।

रहेंगे देश में

इस बीच, अब मोदी का कुछ समय तक भारत से बाहर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। यूं भी 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है जो 13 अगस्त तक चलेगा। उसके दो दिन बाद देश 15 अगस्त को आज़ादी की 68वीं सालगिरह मनायेगा तब तक तो मोदी घर पर ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+