मोदी का इंटरव्यू था फिक्स!, चैनल के एडिटोरियल डायरेक्टर का इस्तीफा

जरूर पढ़ें - क्या सच कह रहे हैं केजरीवाल
नकवी ने कुछ मीडिया हाउसेज से इस्तीफे की पुष्टि की और बताया कि एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वह सारी बात स्पष्ट करेंगे।पत्रकारिता में नकवी के सहयोगी रहे, आप के नेता आशुतोष ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें बताया गया है कि नकवी ने मोदी का इंटरव्यू फिक्स होने के विरोध में इस्तीफा दिया है।
सूत्रों से खबर मिली है कि नकवी ने रविवार रात ही इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी के इस्तीफे का जिक्र किया। उन्होंने बीजेपी पर मीडिया को धमकाने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि हमारी सरकार आने वाली है और हम संपादकों को देख लेंगे।' केजरीवाल ने भी सम्बंधित चैनल पर मोदी के इंटरव्यू को भी पहले से तय करार दिया था।
हालांकि सच जो भी हो, अब राजनीति की 'लहर' में मीडिया भी घरता नजर आ रहा है। खबरें रिलीज करने के साथ अब खुद मीडिया के ऐक्सपेाज होने की खबरें आने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications