केंद्रीय मंत्री ने गो रक्षा को आजादी के आंदोलन का हिस्सा बताया

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गो रक्षा आजादी के आंदोलन से जुड़ा है, यूपी में जो हो रहा है वह नया नहीं है।

नई दिल्ली। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद एक बार फिर से बीफ विवाद को लेकर चर्चा शुरु हो गई है, उसके बीच केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम बीफ विवाद को बहुत अधिक तूल नहीं देना चाहिए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और वह बूचड़खानों को वैध तरीके से चलाए जाने के पक्ष में हैं।

cow

गोरक्षा का संबंध इतिहास से है
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री सिर्फ अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, वह चीजों को वैध तरीके से करने के पक्ष में हैं और वह इसी दिशा में काम कर रहे हैं, लिहाजा हमें इस मुद्दे को बहुत बढ़ा चढ़ाकर लोगों के सामने नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ नया नहीं हो रहा है, उन्होंने कहा कि संसद में सभी सांसदों को खासकर कांग्रेस के सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि गो रक्षा हमारे आजादी के आंदोलन से भी जुड़ा रहा है, इसमे कुछ भी नया नहीं है।

गोरक्षा आजादी के आंदोलन से जुड़ा है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम अचानक से इतना उग्र क्यों हो गए हैं जो भी यूपी में हो रहा है उसके खिालफ। मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और इसके पीछे आजादी से जुड़े आंदोलन का इतिहास है। लिहाजा मैं चाहती हैं कि सदन के सदस्य इस बारे में अपना रुख बिल्कुल साफ रखें कि जो यूपी में हो रहा है वह अलग और आजादी के आंदोलन में हो रहा था वह अलग है।

चमड़े का कारोबार चलता रहेगा
इस देश ने हमें वैध तरीके से चमड़े के कारोबार के लिए चमड़ा दिया है और वह आगे भी जारी रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह जवाब टीएमसी और कांग्रेस के सांसद के एक सवाल के जवाब में दिया है। उन्होंने कहा कि हाल के राज्य सरकार के फैसले का चमड़ा उद्योग पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो अध्यादेश हम संसद में लेकर आए हैं वह देश में 12 एफडीडीआई संस्थानों की स्थापना को लेकर है जो देश में बेहतर शिक्षा और शोध को बढ़ावा देगा, यह संस्थान जूता कारोबार में नए शोध करेगा और चमड़े के उत्पादों को नई डिजाईन देने में मदद करेगा।

गोरक्षा पर हमें गर्व है
चमड़े की उपलब्धता पर जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि देश में चमड़े की जरूरत के लिए चमड़ा कहा से आएगा उन्हें मैं बताना चाहती हूं कि ना सिर्फ आज बल्कि सदियों से हमारे देश में बेहतर जूते का निर्माण होता रहा है और आगे भी होता रहेगा, इस उद्योग के चलते हमारा गो रक्षा का अभियान कभी नहीं रुका था और इसपर हम सभी को गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+