चायवाला पीएम क्‍यों नहीं बन सकता, मोदी ने गुजरात बदला, देश क्‍यों नहीं बदल सकता

Modi Mania: "Chaiwala" jibe turns into a T-shirt as part of campaign
गांधीनगर। सपा नेता नरेश अग्रवाल ने जब भारत के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के बारे में चायवाला बयान दिया था तो उन्‍होने कभी नहीं सोंचा होगा कि यही भाजपा के लिए चुनाव प्रचार का हथकंडा बन जाएगा। इंउिया टुडे के अनुसार मोदी के चुनाव प्रचार के लिए अब टी-शर्ट लांच की जा रही हैं। जिसमें सामने की तरफ मोदी की तस्‍वीर होगी और संदेश लिखा होगा 'आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी फार पीएम।' जबकि टी-शर्ट की पीठ पर भाप निकलती हुई चाय का कप बनाया गया है। जिस पर हिंदी में लिखा है कि ' एक चायवाला पीएम क्‍यों नहीं बन सकता है? जिसने गुजरात बदला वह देश क्‍यों नहीं बदल सकता?

भगत सिंह क्रांति सेना के संयोजक तेजिंदर पाल सिंह का कहना है कि मोदी के बारे में की गई टिप्‍पणी से देशभर के सभी चाय विक्रेताओं को सम्‍मान को ठेस पहुंची है। देश में हजारों की संख्‍या में ऐसे लोग हैं कि चाय बेंच कर अपना गुजारा करतेहै। इसलिए अब हम देश भर के दस लाख चाय विक्रेताओं को टीशर्ट बांटेंगे। हम दिल्‍ली में यह कर रहे हैं और अब हम देश भर के 23 शहरों में भी ऐसा करना चाहते हैं।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि मोदी की 22 दिसंबर को मुंबई में होने वाली रैली में लगभग दस हजार चाय विक्रेताओं को बुलाया गया है। महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार है। मोदी के प्रचार के लिए 'पेपर स्‍प्रे' भी लांच की जा रही है। जिसकी कीमत 195 रूपये होगी और इस पर मोदी का संदेश लिखा होगा।

नरेश अग्रवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि एक चाय वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता क्‍योंकि उसकी सोंच कभी बड़ी नहीं हो सकती है। जिस पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी का समर्थन करते हुए कहा था कि कोई भी व्‍यक्ति जिसमें योग्‍यता हो वह प्रधानमंत्री बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+