हरियाणा में सर चढ़कर बोल रहा मोदी का जादू

हरियाणा। हरियाणा में मतों की गणना शुरु हो चुकी है। मतगणना के पहले रुझानों पर नजर डाले तो भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। हरियाणा में पिछले दस साल से कांग्रेस की सरकार है और हुड्डा के हैट्रिक मारने का की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। वहीं जाट वोटों के दम पर जेल में बंद ओम प्रकाश चौटाला भी सत्ता के मुहाने तक पहुंचने का सपना देख रहे हैं। पंद्रह अक्टूबर को हुए मतदान ने पुराने सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 76.54 फीसदी दर्ज किए गये हैं।

इससे पहले 1967 में 72.65 फीसदी मतदान 1967 में हुए थे। लेकिन इस रिकार्ड मतदाना का फैसला किसे होगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा। कांग्रेस, भाजपा और इनेलो तीनों ही पार्टियों ने इस घमासान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जमानत पर जेल से बाहर आये ओम प्रकाश चौटाला ने लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी के लिए वोट मांगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियों में जबरदस्त भीड़ बटोरकर सभी विपक्षियों की माथे की लकीरों को गहरा कर दिया।

हरियाणा में सभी 90 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि इनेलो ने 88 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डाले तो 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने 40, इनेलो 31, भाजपा 4 , एचजेसी-बीएल छह और अकाली दल एवं बसपा 1-1 ने एक-एक सीट जीती थी। वहीं निर्दलीयों ने 7 सीटें जीती थी।

राज्य में 15 अक्टूबर को हुए मतदान में 76.54 इससे पहले 1967 में 72.65% मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में बहुकोणीय मुकाबले में कांग्रेस, भाजपा और इनेलो मुकाबले में हैं।राज्य में 116 महिलाओं समेत 1351 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जो 1966 में राज्य के गठन के बाद से सबसे अधिक है। विगत में राज्य में मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और इनेलो के बीच होता रहा है लेकिन इस बार भाजपा समेत कुछ और दल मुकाबले में उतरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+